ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

कटारिया ने प्रदेश के पहले जन आरोग्य लीवर क्लिनिक व अत्याधुनिक कार्डियक कैथ लैब का किया लोकार्पण हिन्दुस्तान जिंक के सहयोग से एमबी अस्पताल के आधुनिकीकरण के बारे में बैठक में की चर्चा

By Goapl Gupta · 06 May 2026 · 11 views
कटारिया ने प्रदेश के पहले जन आरोग्य लीवर क्लिनिक व अत्याधुनिक कार्डियक कैथ लैब का किया लोकार्पण
हिन्दुस्तान जिंक के सहयोग से एमबी अस्पताल के आधुनिकीकरण के बारे में बैठक में की चर्चा

उदयपुर। पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ प्रशासक गुलाबचंद कटारिया ने मंगलवार को महाराणा भूपाल चिकित्सालय में अत्याधुनिक कार्डियक कैथ लैब और जन आरोग्य लीवर क्लिनिक का उद्घाटन किया। चिकित्सालय में मेडीकल सुविधाओं के इस विस्तार का सीधा लाभ संभाग एवं पड़ोसी राज्य से आने वाले मरीजों को मिलेगा। इस अवसर पर शहर विधायक ताराचंद जैन, ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल, आरएनटी प्रिंसिपल डॉ राहुल जैन, सुपर स्पेशलिटी अधीक्षक डॉ विपिन माथुर, एमबी अधीक्षक डॉ आर एल सुमन, कार्डीयोलोजी विभागाध्यक्ष डॉ मुकेश शर्मा, वेदांता की सीएसआर हेड अनुपम निधि, हिंदुस्तान जिंक के कॉर्पोरेट फाइनेंस कंट्रोलर राजीव पीट्टी, जिंक के कॉमर्शियल हेड मुबारिक खान सहित अन्य उपस्थित रहे।
कटारिया अपने उदयपुर प्रवास पर डबोक से सीधे एमबी अस्पताल परिसर स्थित सुपर स्पेशिलिटी विंग पहुंचे। यहां पर उन्होने प्रदेश के पहले जन आरोग्य लीवर क्लिनिक का शुभारम्भ किया। राष्ट्रीय वायरल हेपेटाइटिस नियंत्रण और गैर संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम के साथ क्लिनिक कार्य करेगा जहां पात्र मरीजों को निशुल्क दवा मिलेगी। इसके पश्चात हिन्दुस्तान जिंक द्वारा सीएसआर के तहत कार्डियक विंग में 15 करोड़ की लागत से स्थापित नई कैथ लेब का लोकार्पण किया। यह पहल हिन्दुस्तान जिंक और आरएनटी चिकित्सालय के बीच हुए उस एमओयू का हिस्सा है, जिसके तहत अस्पताल को भविष्य की आवश्यकताओं के अनुसार एक मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल के रूप में विकसित किया जा रहा है।
इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए कटारिया ने कहा कि एमबी अस्पताल में मेडिकल सुविधाओं के विस्तार के कार्य में हिन्दुस्तान जिंक हमेशा अग्रणी रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से अस्पताल में सभी प्रकार की सुविधाएं है। डीएमएफटी फण्ड और अन्य दानदाताओं सहित हिन्दुस्तान जिंक द्वारा स्थापित आधुनिक कैथलेब जैसी सुविधाएं यहां मिलने वाली आधुनिक सुविधाओं का प्रत्यक्ष उदाहरण है। इस प्रकार की सुविधाओं से आम जन को लाभ मिलेगा।
आधुनिक इमेज गाइडेड तकनीक से लैस है कैथ लैब
नई कैथ लैब में हृदय की जांच और इलाज के लिए आधुनिक इमेज-गाइडेड तकनीक का उपयोग किया जाएगा। यहाँ कोरोनरी एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी और स्टेंट डालने जैसी गंभीर प्रक्रियाएं आसानी से हो सकेंगी। आपातकालीन स्थिति में मरीजों को तुरंत इलाज मिलेगा, जिससे जान बचने की संभावना बढ़ जाएगी।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube