ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

अवैध क्लिनिकों पर चलेगा “ऑपरेशन शटर डाउन”, झोलाछाप डॉक्टरों पर होगी सख्त कार्रवाई*

By Goapl Gupta · 06 May 2026 · 27 views
*अवैध क्लिनिकों पर चलेगा “ऑपरेशन शटर डाउन”, झोलाछाप डॉक्टरों पर होगी सख्त कार्रवाई*
सलूम्बर, 06 मई। जिला कलेक्टर मुहम्मद जुनेद पी पी ने आदेश जारी कर जिले के विभिन्न शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बिना वैध पंजीकरण एवं आवश्यक योग्यता के अवैध क्लिनिक, फार्मेसी, आयुर्वेदिक व एलोपैथिक केंद्र, सोनोग्राफी तथा एक्सरे सेंटर संचालित होने की शिकायतें प्राप्त होने के बाद जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। आमजन के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले कथित झोलाछाप चिकित्सकों एवं अवैध चिकित्सा गतिविधियों पर पूर्ण अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा “ऑपरेशन शटर डाउन” अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है।
अभियान के तहत जिला स्तर पर संपूर्ण कार्रवाई की जिम्मेदारी अतिरिक्त जिला कलक्टर, सलूम्बर को सौंपी गई है, जबकि प्रत्येक उपखण्ड स्तर पर उपखण्ड अधिकारी के नेतृत्व में संयुक्त प्रवर्तन टीम का गठन किया जाएगा।
संयुक्त टीम में खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी, ड्रग इंस्पेक्टर एवं औषधि निरीक्षक, संबंधित पुलिस अधिकारी, राजस्व विभाग के प्रतिनिधि, ग्रामीण क्षेत्रों के लिए विकास अधिकारी तथा नगरीय क्षेत्रों के लिए नगर परिषद के आयुक्त/अधिशाषी अधिकारी शामिल रहेंगे।
अभियान के दौरान बिना डिग्री एवं पंजीकरण के क्लिनिक संचालित करने वालों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर संस्थान को तत्काल सील किया जाएगा। साथ ही फार्मेसी एवं ड्रग स्टोर पर प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री और लाइसेंस की जांच की जाएगी। सोनोग्राफी एवं एक्सरे केंद्रों पर पीएनडीटी एक्ट सहित अन्य सुरक्षा मानकों की कड़ाई से पालना सुनिश्चित कराई जाएगी।
जिला प्रशासन ने आमजन से भी इस अभियान में सहयोग की अपील की है। कोई भी नागरिक अवैध चिकित्सा गतिविधियों की सूचना जिला कंट्रोल रूम 02906-294900 पर दे सकता है। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।
सभी उपखण्ड अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि अभियान के तहत की गई कार्रवाई की दैनिक रिपोर्ट “ऑपरेशन शटर डाउन” सेल को भेजी जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।

More News

श्री कान्य कुब्ज ब्राह्मण . विकास. समिति जयपुर की त्रिवार्षिक चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न*
समय पर ठोस निर्णय लेने की क्षमता ही जीवन के दुखों को दूर करती है : मुनि श्री आदित्य सागर
विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय, बदनौर हवेली में उत्साहपूर्वक मनाया गया स्पोर्ट्स डे
नृत्यनृत्य प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच - 83 हजार रुपये की पुरस्कार राशि और डांस छात्रवृत्ति, 15 अगस्त तक होंगे पंजीयन - पदाधिकारियों ने किया कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन -
शिवानी त्रिवेदी प्रदेश अध्यक्ष, निर्मला कंवर बनी जिलाध्यक्ष
संग्रहालय समाज, संस्कृति और समुदायों को जोड़ने वाले सशक्त माध्यम -डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube