ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

उदयपुर में ‘108 गौशाला छप्पन भोग’ श्रृंखला का आठवां आयोजन सम्पन्न, डॉ. अल्पना बोहरा सहित कई गौ सेवकों का सम्मान

By Goapl Gupta · 07 May 2026 · 22 views
उदयपुर में ‘108 गौशाला छप्पन भोग’ श्रृंखला का आठवां आयोजन सम्पन्न, डॉ. अल्पना बोहरा सहित कई गौ सेवकों का सम्मान

उदयपुर विवेक अग्रवाल। गुरु कमल चंद्र रोशन गौ सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित ‘108 गौशालाओं की छप्पन भोग’ श्रृंखला का आठवां आयोजन अशोकनगर मोक्ष धाम स्थित गौशाला में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर 100 से अधिक गौ भक्तों ने भाग लेकर गौसेवा के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।

कार्यक्रम में डॉ. अल्पना बोहरा (पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रोल्टा इंडिया लिमिटेड, मुंबई एवं एक्यूप्रेशर थैरेपिस्ट) सहित पार्वती झा, हेमंत झा, राजकुमारी नलवाया तथा श्री सक्षम सोसाइटी, उदयपुर के अध्यक्ष नंदकिशोर काबरा, सचिव सुप्रिया खंडेलवाल, कोषाध्यक्ष रिंकी काबरा एवं सलाहकार राजेंद्र पालीवाल को गौसेवा में योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

ट्रस्ट की कोषाध्यक्ष स्वीटी जैन ने बताया कि आयोजन की तैयारी में 15 गौसेवकों की टीम ने दो दिनों तक निरंतर सेवा दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. जिनेंद्र शास्त्री ने की, जबकि मुख्य अतिथि एडवोकेट निर्मल पंडित रहे। ट्रस्ट के संस्थापक संजय जैन ने बताया कि यह संस्था गुरुदेव कमल मुनि ‘कमलेश’ के आशीर्वाद से उदयपुर में बेसहारा, बीमार एवं दुर्घटनाग्रस्त गौमाताओं की सेवा, उपचार और संरक्षण के लिए समर्पित है। ट्रस्ट द्वारा कलड़वास, बलिचा और अम्बामाता क्षेत्र की गौशालाओं में ‘108 गौशाला 56 भोग’ अभियान सहित विभिन्न सेवाभावी गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि इस श्रृंखला की गूंज अब देश-विदेश तक पहुंच रही है और इसे व्यापक समर्थन मिल रहा है। साथ ही विश्वास जताया कि यह पहल भविष्य में उदयपुर की पहचान बनेगी।कार्यक्रम के दौरान गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग को लेकर मानव श्रृंखला बनाकर जागरूकता संदेश भी दिया गया। अंत में संजय जैन एवं स्वीटी जैन ने सभी अतिथियों, गौभक्तों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए सफल आयोजन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

More News

कारगिल शहीद कल्याण सिंह तंवर के पुत्र अरविंद सिंह को पटवारी पद पर नियुक्ति, क्षेत्र में खुशी की लहर*
श्री कान्य कुब्ज ब्राह्मण . विकास. समिति जयपुर की त्रिवार्षिक चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न*
समय पर ठोस निर्णय लेने की क्षमता ही जीवन के दुखों को दूर करती है : मुनि श्री आदित्य सागर
विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय, बदनौर हवेली में उत्साहपूर्वक मनाया गया स्पोर्ट्स डे
नृत्यनृत्य प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच - 83 हजार रुपये की पुरस्कार राशि और डांस छात्रवृत्ति, 15 अगस्त तक होंगे पंजीयन - पदाधिकारियों ने किया कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन -
शिवानी त्रिवेदी प्रदेश अध्यक्ष, निर्मला कंवर बनी जिलाध्यक्ष
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube