ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

अंबामाता चिकित्सालय में हुआ मॉक ड्रिल। चिकित्सा कर्मियों को सिखाए आपात स्थिति से निपटने के गुर

By Goapl Gupta · 09 May 2026 · 24 views
अंबामाता चिकित्सालय में हुआ मॉक ड्रिल।
चिकित्सा कर्मियों को सिखाए आपात स्थिति से निपटने के गुर

उदयपुर। श्री सुन्दरसिंह भण्डारी राजकीय जिला चिकित्सालय अम्बामाता उदयपुर में कार्यरत समस्त कर्मचारियों के लिए निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना के निर्देश पर अग्निशमन टीम द्वारा मॉकड्रिल का प्रदर्शन एवं प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें हॉस्पिटल के समस्त डॉक्टर नर्सिंग, स्टाफ, वार्ड बॉय एवं कार्यालय कार्मिक मौजूद रहे।
निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि शुक्रवार को अग्निशमन अधिकारी शिवराम मीणा के नेतृत्व में आयोजित अभ्यास का उद्देश आग जैसी आपातकालीन स्थिति में हॉस्पिटल के कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना था। मॉकड्रिल के दौरान हॉस्पिटल में डॉक्टर, नर्सिंग एवं अन्य कर्मचारियों ने आग बुझाने के उपकरणों का उपयोग करने और आपातकालीन निकासी प्रक्रियाओं का प्रशिक्षण लिया। इस फायर मॉकड्रिल के माध्यम से हम अपनी आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली को मजबूत बनाने और किसी भी आपात स्थिति के लिए तैयार रहने का प्रयास कर रहे है। मॉक ड्रिल के अंतर्गत आग बुझाने के उपकरणों का उपयोग करने का प्रशिक्षण आपातकालीन निकासी प्रक्रियाओं का अभ्यास सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करने का तरीका आपात स्थिति में संचार और समन्वय के महत्व कि जानकारी दी गई। भविष्य में भी नियमित अंतराल पर मॉकड्रिल का आयोजन समय-समय पर कर्मचारियों के लिए अग्नि सुरक्षा कार्यक्रम किया जाता रहेगा।

More News

श्री कान्य कुब्ज ब्राह्मण . विकास. समिति जयपुर की त्रिवार्षिक चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न*
समय पर ठोस निर्णय लेने की क्षमता ही जीवन के दुखों को दूर करती है : मुनि श्री आदित्य सागर
विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय, बदनौर हवेली में उत्साहपूर्वक मनाया गया स्पोर्ट्स डे
नृत्यनृत्य प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच - 83 हजार रुपये की पुरस्कार राशि और डांस छात्रवृत्ति, 15 अगस्त तक होंगे पंजीयन - पदाधिकारियों ने किया कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन -
शिवानी त्रिवेदी प्रदेश अध्यक्ष, निर्मला कंवर बनी जिलाध्यक्ष
संग्रहालय समाज, संस्कृति और समुदायों को जोड़ने वाले सशक्त माध्यम -डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube