ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

राजकीय महाविद्यालय पाटन में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वावधान में कल दिनांक 8मई,2026 को “परिंडा बांधो अभियान” का आयोजन

By Goapl Gupta · 09 May 2026 · 62 views
राजकीय महाविद्यालय पाटन में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वावधान में कल दिनांक 8मई,2026 को “परिंडा बांधो अभियान” का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी को देखते हुए पक्षियों के लिए जल की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु स्वयंसेवकों द्वारा महाविद्यालय परिसर एवं आसपास विभिन्न स्थानों पर परिंडे लगाए गए।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मदन लाल मीणा ने इस अवसर पर कहा कि पक्षियों एवं जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता मानवता का महत्वपूर्ण गुण है तथा ऐसे अभियान पर्यावरण संरक्षण एवं जीवों के प्रति दया भावना को बढ़ावा देते हैं।
वरिष्ठ संकाय सदस्य डॉ. योगेश कुमार साबल ने विद्यार्थियों को संदेश देते हुए कहा कि गर्मी के मौसम में पक्षियों के लिए पानी एवं दाने की व्यवस्था करना प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है।
कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी किरण यादव के निर्देशन में किया गया। NSS स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
अभियान के दौरान विद्यार्थियों एवं संकाय सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण और पक्षी संवर्धन के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प भी लिया।

More News

श्री कान्य कुब्ज ब्राह्मण . विकास. समिति जयपुर की त्रिवार्षिक चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न*
समय पर ठोस निर्णय लेने की क्षमता ही जीवन के दुखों को दूर करती है : मुनि श्री आदित्य सागर
विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय, बदनौर हवेली में उत्साहपूर्वक मनाया गया स्पोर्ट्स डे
नृत्यनृत्य प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच - 83 हजार रुपये की पुरस्कार राशि और डांस छात्रवृत्ति, 15 अगस्त तक होंगे पंजीयन - पदाधिकारियों ने किया कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन -
शिवानी त्रिवेदी प्रदेश अध्यक्ष, निर्मला कंवर बनी जिलाध्यक्ष
संग्रहालय समाज, संस्कृति और समुदायों को जोड़ने वाले सशक्त माध्यम -डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube