ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

राजा सक्षम सिंह योगी ने पट्टी के राजपूत चौराहे पर दिव्य एवं भव्य महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा स्थापित करने की उठाई मांग, आदित्य प्रताप ने बताया महत्व*

By Goapl Gupta · 09 May 2026 · 35 views
*राजा सक्षम सिंह योगी ने पट्टी के राजपूत चौराहे पर दिव्य एवं भव्य महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा स्थापित करने की उठाई मांग, आदित्य प्रताप ने बताया महत्व*
सुभाष तिवारी लखनऊ

पट्टी, प्रतापगढ़।

वीर शिरोमणि हिंदू हृदय सम्राट महाराणा प्रताप जी की जयंती के अवसर पर भारतीय युवा विद्यार्थी संगठन (BYVS) के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा सक्षम सिंह योगी ने पट्टी नगर के राजपूत चौराहे पर महाराणा प्रताप जी की दिव्य एवं भव्य प्रतिमा स्थापित किए जाने की मांग उठाई।

उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप केवल राजपूत समाज ही नहीं, बल्कि सम्पूर्ण हिंदू समाज के स्वाभिमान, शौर्य और राष्ट्रभक्ति के अमर प्रतीक हैं। उनका जीवन त्याग, संघर्ष और मातृभूमि के प्रति समर्पण की सर्वोच्च मिसाल है। ऐसे महान राष्ट्रनायक की भव्य प्रतिमा पट्टी नगर के प्रमुख स्थल राजपूत चौराहे पर स्थापित होना पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय होगा।

राजा सक्षम सिंह योगी ने कहा कि जिस प्रकार ब्लॉक परिसर में महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा स्थापित है, उसी प्रकार उससे भी अधिक दिव्य, भव्य एवं आकर्षक प्रतिमा राजपूत चौराहे पर स्थापित की जानी चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियाँ महाराणा प्रताप जी के शौर्य, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति से प्रेरणा प्राप्त कर सकें।

उन्होंने कहा कि आदरणीय पूर्व मंत्री मोती सिंह जी के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की जयंती पर निकली यात्रा एक नई शौर्य गाथा का आगाज़ है तथा यह सर्व समाज के गौरव और एकता का प्रतीक है।

संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह राज ने कहा कि राजपूत चौराहा केवल एक स्थान नहीं, बल्कि समाज की आन-बान-शान और ऐतिहासिक गौरव का प्रतीक है। ऐसे स्थान पर महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा स्थापित होने से युवाओं में राष्ट्रभक्ति, स्वाभिमान और संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।

राजा सक्षम सिंह योगी ने स्थानीय प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों से मांग करते हुए कहा कि सर्व समाज की भावनाओं का सम्मान करते हुए शीघ्र ही महाराणा प्रताप जी की भव्य प्रतिमा स्थापना की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएं।

More News

श्री कान्य कुब्ज ब्राह्मण . विकास. समिति जयपुर की त्रिवार्षिक चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न*
समय पर ठोस निर्णय लेने की क्षमता ही जीवन के दुखों को दूर करती है : मुनि श्री आदित्य सागर
विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय, बदनौर हवेली में उत्साहपूर्वक मनाया गया स्पोर्ट्स डे
नृत्यनृत्य प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच - 83 हजार रुपये की पुरस्कार राशि और डांस छात्रवृत्ति, 15 अगस्त तक होंगे पंजीयन - पदाधिकारियों ने किया कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन -
शिवानी त्रिवेदी प्रदेश अध्यक्ष, निर्मला कंवर बनी जिलाध्यक्ष
संग्रहालय समाज, संस्कृति और समुदायों को जोड़ने वाले सशक्त माध्यम -डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube