ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

सास-ससुर के साथ रहकर परिवार को सशक्त, संस्कारित एवं सकारात्मक दिशा प्रदान कर रही बहुओं का होगा सम्मान

By Goapl Gupta · 09 May 2026 · 29 views
-सास-ससुर के साथ रहकर परिवार को सशक्त, संस्कारित एवं सकारात्मक दिशा प्रदान कर रही बहुओं का होगा सम्मान

उदयपुर। पूज्य सिंधी समाज (जेएसपी ) एवं पूज्य सिंधी साहिती पंचायत के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले बहू-बेटी सम्मान समारोह की तैयारियों को लेकर शक्ति नगर स्थित झूलेलाल भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयोजन की रूपरेखा, व्यवस्थाओं एवं कार्यक्रम को गरिमामय एवं सुव्यवस्थित बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की परंपरा को निभाते हुए इस वर्ष 17 मई 2026 को सास-बहू सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें समाज की योग्य एवं प्रेरणादायी बहुओं को सम्मानित किया जाएगा।
पूर्व राज्य मंत्री एवं जेएसपी अध्यक्ष हरीश राजानी ने बताया कि यह सम्मान उन बहुओं को समर्पित है, जो पिछले कम से कम 5 वर्षों से अपने सास-ससुर के साथ रहकर परिवार को सशक्त, संस्कारित एवं सकारात्मक दिशा प्रदान कर रही हैं। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल सम्मान का माध्यम नहीं, बल्कि पारिवारिक मूल्यों, आपसी सम्मान एवं सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
बैठक में एक नई एवं प्रेरणादायी पहल के तहत यह निर्णय भी लिया गया कि वर्ष में एक विशेष अवसर पर माता-पिता सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसकी विस्तृत घोषणा शीघ्र की जाएगी।
सिंधी साहिती पंचायत के अध्यक्ष ओमप्रकाश आहूजा ने कहा कि समाज में वर्षों से यह परंपरा रही है कि वर्ष में एक दिन बेटी, बहन एवं बहू का सम्मान किया जाता है, जिससे आत्मिक शांति, संतोष एवं पारिवारिक रिश्तों में मधुरता एवं मजबूती आती है।
श्री राजानी ने बताया कि सम्मान हेतु नामांकन प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ की जाएगी। समाज के सभी सदस्यों से योग्य प्रतिभागियों के नाम प्रस्तावित करने का आह्वान किया गया है। कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा भी जल्द ही घोषित की जाएगी।
बैठक में ओमप्रकाश आहूजा, रामचंद्र चोटरानी, सुरेश चावला, भारत खत्री, कैलाश नेभनानी, कमलेश राजानी, राजेश चुग, गोपाल मेहता, कमल पाहुजा, अभिषेक कालरा एवं अमन असनानी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने आयोजन को सफल, प्रभावी एवं गरिमामय बनाने के लिए अपने सुझाव प्रस्तुत किए एवं टीम भावना के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।

More News

ऑर्गेनिक फ्रूट आइसक्रीम पार्लर का भव्य शुभारंभ
5 पेड लगाए
राजस्थान राज्य भारतीय स्काउट गाइड स्थानीय संघ नीमकाथाना के तत्वाधानमें रेलवे स्टेशन नीम का थाना में शीतल पेय सेवा निरंतर*
महाराणा प्रताप की विजय को छिपाने के षड़यंत्र को उजागर करने का अवसर - राठौड़ महाराणा प्रताप की विजय को छिपाने के षड़यंत्र को उजागर करने का अवसर - राठौड़
महाराणा प्रताप की विजय को छिपाने के षड़यंत्र को उजागर करने का अवसर - राठौड़ महाराणा प्रताप की विजय को छिपाने के षड़यंत्र को उजागर करने का अवसर - राठौड़
महाराणा प्रताप की विजय को छिपाने के षड़यंत्र को उजागर करने का अवसर - राठौड़ महाराणा प्रताप की विजय को छिपाने के षड़यंत्र को उजागर करने का अवसर - राठौड़
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube