ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

चोरों ने लगभग 4.60 लाख रुपए नकद और 15 लाख रुपए के आभूषण चुराए।

By Goapl Gupta · 10 May 2026 · 23 views
नीमकाथाना के वार्ड नंबर 6 स्थित पथवारी मोहल्ले में एक गवर्नमेंट टीचर के सूने मकान से लाखों रुपए नकद और सोने-चांदी के आभूषण चोरी हो गए। चोरों ने लगभग 4.60 लाख रुपए नकद और 15 लाख रुपए के आभूषण चुराए।

सीसीटीवी और डीवीआर भी ले गए
ये घटना टीचर मनोज मीणा के मकान में हुई, जब वे परिवार सहित डीडवाना गए हुए थे। चोरों ने देर रात वारदात को अंजाम दिया। जाते समय चोर मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर भी अपने साथ ले गए। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित टीचर ने प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर घटना का खुलासा करने की मांग की है। उन्होंने ये भी बताया कि चोरी हुई नकदी उन्होंने छुट्टियों में अपने मकान का काम करवाने के लिए रखी थी।

More News

कारगिल शहीद कल्याण सिंह तंवर के पुत्र अरविंद सिंह को पटवारी पद पर नियुक्ति, क्षेत्र में खुशी की लहर*
श्री कान्य कुब्ज ब्राह्मण . विकास. समिति जयपुर की त्रिवार्षिक चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न*
समय पर ठोस निर्णय लेने की क्षमता ही जीवन के दुखों को दूर करती है : मुनि श्री आदित्य सागर
विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय, बदनौर हवेली में उत्साहपूर्वक मनाया गया स्पोर्ट्स डे
नृत्यनृत्य प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच - 83 हजार रुपये की पुरस्कार राशि और डांस छात्रवृत्ति, 15 अगस्त तक होंगे पंजीयन - पदाधिकारियों ने किया कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन -
शिवानी त्रिवेदी प्रदेश अध्यक्ष, निर्मला कंवर बनी जिलाध्यक्ष
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube