ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

भरतपुर के रूपवास थाना इलाके में खेत पर जा रहे पति-पत्नी को एक ट्रैक्टर ने पीछे से टक्कर मार दी। घटना में महिला की मौत हो गई वहीं व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

By Goapl Gupta · 11 May 2026 · 31 views
संजय चौहान रूपवास भरतपुर

भरतपुर के रूपवास थाना इलाके में खेत पर जा रहे पति-पत्नी को एक ट्रैक्टर ने पीछे से टक्कर मार दी। घटना में महिला की मौत हो गई वहीं व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने मौके पर ही ट्रैक्टर और उसके ड्राइवर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

ट्रैक्टर ने पीछे से पति-पत्नी को मारी टक्कर

लोकमन सिंह निवासी शकरपुर ने बताया कि सुबह 6 बजे करीब मेरे चाचा रेवती प्रसाद और चाची सुनीता देवी अपने खेत पर काम करने के लिए जा रहे थे। नयागांव के पास एक ट्रैक्टर ने अनियंत्रित होकर दोनों को टक्कर मार दी। घटना में सुनीता देवी और रेवती प्रसाद घायल हो गए।

ग्रामीणों ने ट्रैक्टर और ड्राइवर को पुलिस के हवाले किया

मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने दोनों को रूपवास अस्पताल पहुंचाया गया। साथ ही ग्रामीणों ने ट्रैक्टर ड्राइवर को मौके से ही पकड़ लिया।
रूपवास अस्पताल से महिला सुनीता देवी को भरतपुर के आरबीएम अस्पताल रेफर किया गया। RBM में सुनीता देवी को मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर और ड्राइवर को पुलिस के हवाले कर दिया। ट्रैक्टर का ड्राइवर इब्राहिमपुर गांव का रहने वाला है।

ड्राइवर पुलिस के हिरासत में

रूपवास थाना अधिकारी विनोद मीणा ने बताया कि ट्रैक्टर की टक्कर एक महिला की मौत हो गई। वहीं महिला का पति घायल हो गया। महिला के शव का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। ट्रैक्टर को जब्त कर ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है।

More News

श्री कान्य कुब्ज ब्राह्मण . विकास. समिति जयपुर की त्रिवार्षिक चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न*
समय पर ठोस निर्णय लेने की क्षमता ही जीवन के दुखों को दूर करती है : मुनि श्री आदित्य सागर
विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय, बदनौर हवेली में उत्साहपूर्वक मनाया गया स्पोर्ट्स डे
नृत्यनृत्य प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच - 83 हजार रुपये की पुरस्कार राशि और डांस छात्रवृत्ति, 15 अगस्त तक होंगे पंजीयन - पदाधिकारियों ने किया कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन -
शिवानी त्रिवेदी प्रदेश अध्यक्ष, निर्मला कंवर बनी जिलाध्यक्ष
संग्रहालय समाज, संस्कृति और समुदायों को जोड़ने वाले सशक्त माध्यम -डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube