ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

भारतीय शास्त्रीय गायन वादन नृत्य ऑल इंडिया टैलेंट सर्च म्यूजिक कंपटीशन 2026 के पंजीकरण शुरू

By Goapl Gupta · 13 May 2026 · 16 views
भारतीय शास्त्रीय गायन वादन नृत्य ऑल इंडिया टैलेंट सर्च म्यूजिक कंपटीशन 2026 के पंजीकरण शुरू

पंजीकरण की अंतिम तिथि 20 मई तक

विजेता प्रतिभागी को प्रमाण पत्र और मेडल प्रदान किए जाएंगे

उदयपुर। साहित्य संगीत संस्कृति के क्षेत्र में सेवारत अर्बुदा कला मंदिर संगीत प्रशिक्षण संस्थान और सुरो भारती संगीत कला केंद्र हुगली पश्चिम बंगाल के संयुक्त तत्वावधान में ऑल इंडिया टैलेंट सर्च प्रतियोगिता 2026 का आयोजन जून माह में किया जाएगा। इस हेतु संगीत ड्रामा एंड डांस पेंटिंग क्लासिकल डांस क्लासिकल वाद्य वादन के पंजीकरण की अंतिम तिथि 20 मई रखी गई है।
संस्थान निदेशक विवेक अग्रवाल ने बताया कि इच्छुक संगीत डांस आर्ट ड्रामा के प्रतिभागी भारतीय शास्त्रीय गायन कर्नाटक गायन रविंद्र संगीत नज़रुल गीति काव्य संगीत लोक संगीत मॉडर्न सॉन्ग सुगम संगीत कीर्तन भरतनाट्यम कथक ओडिसी नृत्य क्रिएटिव डांस लोक नृत्य रविंद्र नृत्य नजरुल नृत्य मणिपुरी नृत्य कुचिपुड़ी नृत्य वेस्टर्न डांस पेंटिंग आर्ट एंड क्राफ्ट योगासन तबला हारमोनियम गिटार बांसुरी वायलिन खोल स्पेनिश गिटार कीबोर्ड सितार सरोद सारंगी वीणा संतूर इसराज आदि विषयों में अपने पंजीकरण कर सकते हैं। यह प्रतियोगिता पांच ग्रुप ए बी सी डी ई में आयोजित की जाएगी। जिसमें 4 साल से लेकर के 20 वर्ष से ऊपर के सभी प्रतिभागी अपना पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण के लिए छात्र-छात्राओं को अपना सामान्य परिचय आवेदन के साथ फोटो और आधार कार्ड की प्रति लगाना अनिवार्य होगा। यह कार्यक्रम संस्थान में ऑफलाइन और ऑनलाइन के माध्यम से किया जाएगा साथ ही ऑनलाइन भी वीडियो स्वीकार किए जाएंगे। संस्थान के प्राचार्य महेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि यह प्रतियोगिता पांच आयु वर्ग में आयोजित होगी आयु वर्ग 4 से 7, 8 से 11, 12 से 15, 16 से 19 और 20 वर्ष से अधिक के प्रतिभागी इसमें भाग ले सकेंगे। अधिक जानकारी के लिए प्रतिभागी मोबाइल नंबर 9829143384 पर संपर्क कर सकते हैं।

More News

कारगिल शहीद कल्याण सिंह तंवर के पुत्र अरविंद सिंह को पटवारी पद पर नियुक्ति, क्षेत्र में खुशी की लहर*
श्री कान्य कुब्ज ब्राह्मण . विकास. समिति जयपुर की त्रिवार्षिक चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न*
समय पर ठोस निर्णय लेने की क्षमता ही जीवन के दुखों को दूर करती है : मुनि श्री आदित्य सागर
विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय, बदनौर हवेली में उत्साहपूर्वक मनाया गया स्पोर्ट्स डे
नृत्यनृत्य प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच - 83 हजार रुपये की पुरस्कार राशि और डांस छात्रवृत्ति, 15 अगस्त तक होंगे पंजीयन - पदाधिकारियों ने किया कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन -
शिवानी त्रिवेदी प्रदेश अध्यक्ष, निर्मला कंवर बनी जिलाध्यक्ष
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube