ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

पाटन क्षेत्र के मोहनपुरा के पास पहाड़ियों में लगी आग, वन विभाग ने पाया काबू

By Goapl Gupta · 19 May 2026 · 31 views
पाटन क्षेत्र के मोहनपुरा के पास पहाड़ियों में लगी आग, वन विभाग ने पाया काबू
पाटन क्षेत्र के मोहनपुरा गांव के पास स्थित पहाड़ियों में मंगलवार को 1 बजे अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। आग की सूचना ग्रामीण अनिल यादव ओर आदित्य यादव ने तुरंत ग्राम पंचायत प्रशासक हवा सिंह हरिजन, पुलिस प्रशासन, पटवारी प्रियंका जिंदल तथा वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए दमकल गाड़ी को भी मौके पर बुलाया गया, लेकिन दमकल वाहन के पास पर्याप्त लंबाई की पाइप लाइन नहीं होने के कारण पहाड़ी क्षेत्र तक पानी नहीं पहुंच पाया और दमकल गाड़ी को वापस लौटना पड़ा।
इसके बाद वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्थानीय लोगों की मदद से लगातार प्रयास करते हुए शाम करीब 5:30 बजे आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। आग से वन क्षेत्र में झाड़ियां और वनस्पति को नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।
रिपोर्टर ::: जनतंत्र की आवाज राजस्थान
शिंभू सिंह शेखावत

More News

कारगिल शहीद कल्याण सिंह तंवर के पुत्र अरविंद सिंह को पटवारी पद पर नियुक्ति, क्षेत्र में खुशी की लहर*
श्री कान्य कुब्ज ब्राह्मण . विकास. समिति जयपुर की त्रिवार्षिक चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न*
समय पर ठोस निर्णय लेने की क्षमता ही जीवन के दुखों को दूर करती है : मुनि श्री आदित्य सागर
विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय, बदनौर हवेली में उत्साहपूर्वक मनाया गया स्पोर्ट्स डे
नृत्यनृत्य प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच - 83 हजार रुपये की पुरस्कार राशि और डांस छात्रवृत्ति, 15 अगस्त तक होंगे पंजीयन - पदाधिकारियों ने किया कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन -
शिवानी त्रिवेदी प्रदेश अध्यक्ष, निर्मला कंवर बनी जिलाध्यक्ष
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube