ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

दिल्ली में जनजातीय अस्मिता का महाकुंभ 24 मई को, अमित शाह करेंगे संबोधित

By Goapl Gupta · 21 May 2026 · 5 views
दिल्ली में जनजातीय अस्मिता का महाकुंभ 24 मई को, अमित शाह करेंगे संबोधित

उदयपुर संवाददाता विवेक अग्रवाल। धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा की 150वीं जयंती वर्ष के अवसर पर आगामी 24 मई 2026 को देश की राजधानी दिल्ली के लाल किला मैदान में जनजातीय समाज का एक विशाल राष्ट्रीय समागम आयोजित किया जाएगा। जनजाति सुरक्षा मंच एवं जनजाति जागृति समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में देशभर से दो लाख से अधिक जनजातीय प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है।
जनजाति सुरक्षा मंच राजस्थान के राज्य संयोजक लालूराम कटारा ने बताया कि देश के विभिन्न राज्यों सहित सुदूर उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों एवं अण्डमान-निकोबार द्वीप समूह से लगभग 567 जनजातीय समुदायों के प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, मातृशक्ति, युवा एवं प्रबुद्धजन अपनी पारम्परिक वेशभूषा और वाद्ययंत्रों के साथ इस समागम में भाग लेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य जनजातीय समाज की आस्था, संस्कृति, परम्परा एवं सनातन मूल्यों की रक्षा तथा जनजागृति को सशक्त करना बताया गया है।
राज्य संयोजक श्री कटारा ने बताया कि देश के इतिहास में यह पहला अवसर है जब इतनी संख्या में भारत की भिन्न-भिन्न जनजातियों के प्रतिनिधि पारम्परिक वेशभूषा एवं वाद्ययंत्रों के साथ देश की राजधानी दिल्ली में एकत्र होगें।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केन्द्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह होंगे, जो लाल किला मैदान से जनसभा को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर जनजाति सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय संयोजक गणेशराम भगत, वनवासी कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे।
राज्य संयोजक श्री कटारा ने बताया कि यह आयोजन भारत की प्राचीन जनजातीय चेतना, सांस्कृतिक अस्मिता एवं स्वाभिमान का विराट उद्घोष होगा। उन्होंने कहा कि समागम में देशभर के जनजातीय समाज द्वारा अपनी सांस्कृतिक, आध्यात्मिक एवं सनातन परम्पराओं के संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया जाएगा।
राजस्थान से भी बड़ी संख्या में जनजातीय समाज के लोग इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए 23 मई को तीन विशेष ट्रेनों एवं 50 से अधिक बसों के माध्यम से दिल्ली रवाना होंगे। प्रतिभागी पारम्परिक वेशभूषा में कार्यक्रम में शामिल होंगे। आयोजन के दौरान सहरिया जनजाति द्वारा स्वांग नृत्य तथा गरासिया समाज द्वारा गैर नृत्य की विशेष प्रस्तुति भी दी जाएगी।
दिल्ली में इस विशाल समागम को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। दिल्ली वासी जनजातीय प्रतिनिधियों के स्वागत के लिए उत्साहित हैं तथा भोजन, पेयजल एवं आवास की विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

More News

ऑर्गेनिक फ्रूट आइसक्रीम पार्लर का भव्य शुभारंभ
5 पेड लगाए
राजस्थान राज्य भारतीय स्काउट गाइड स्थानीय संघ नीमकाथाना के तत्वाधानमें रेलवे स्टेशन नीम का थाना में शीतल पेय सेवा निरंतर*
महाराणा प्रताप की विजय को छिपाने के षड़यंत्र को उजागर करने का अवसर - राठौड़ महाराणा प्रताप की विजय को छिपाने के षड़यंत्र को उजागर करने का अवसर - राठौड़
महाराणा प्रताप की विजय को छिपाने के षड़यंत्र को उजागर करने का अवसर - राठौड़ महाराणा प्रताप की विजय को छिपाने के षड़यंत्र को उजागर करने का अवसर - राठौड़
महाराणा प्रताप की विजय को छिपाने के षड़यंत्र को उजागर करने का अवसर - राठौड़ महाराणा प्रताप की विजय को छिपाने के षड़यंत्र को उजागर करने का अवसर - राठौड़
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube