ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

भारत स्काउट गाइड के स्काउट गाइड व इको क्लब सदस्यों ने किये जैव विविधता दिवस पर अनेक कार्यक्रम जिले भर में जैव विविधता के संरक्षण की अलख जगाई

By Goapl Gupta · 22 May 2026 · 15 views
भारत स्काउट गाइड के स्काउट गाइड व इको क्लब सदस्यों ने किये जैव विविधता दिवस पर अनेक कार्यक्रम

जिले भर में जैव विविधता के संरक्षण की अलख जगाई

जैव विविधता से ही परिस्थिति तंत्र बच सकता है -दिनेश पुरोहित

राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड एवं पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार के पर्यावरण शिक्षा कार्यक्रम के तहत आज अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस का कार्यक्रम जिले के विभिन्न स्थानों पर आयोजित किया गया और भारत स्काउट गाइड के सदस्यों व इको क्लब सदस्यों ने जैव विविधता संरक्षण पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। इसी कड़ी में पीएम श्री राधा कृष्ण मारू राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सीकर में श्रमदान कर पॉलिथीन व कचरा एकत्रित किया । जैव विविधता पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें राजवीर नायक प्रथम, शहनाज बानो द्वितीय ,रौनक नायक तृतीय स्थान पर रहे ।
उसके बाद दिनेश पुरोहित प्रधानाचार्य, सुवालाल सचिव स्थानीय संघ थोई के सानिध्य में मारू स्कूल के मैदान में पेड़ों पर पक्षियों के लिए परिंडे लगाए ,विभिन्न स्थान पर घोंसले लगाएं एवं जैव विविधता पर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसको सभी बालक बालिका एवं अतिथियों ने देखा।
इसके बाद जैव विविधता संगोष्ठी का आयोजन जिसमें विभिन्न वक्ताओं ने अपने-अपने जैव विविधता पर विचार व्यक्त किया ।इस अवसर पर पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया तथा मंजू यादव प्रधानाचार्य एवं सहायक जिला कमिश्नर गाइड ने पारिस्थितिक तंत्र को बनाए रखने में स्काउट गाइड सदस्यों की भूमिका पर बहुत ही शानदार मार्मिक रूप से जानकारियां प्रदान की इस अवसर पर सीमा शर्मा व्याख्याता मारु स्कूल सीकर ने अपने उद्बोधन में जैव विविधता को बचाना होगा तभी हमारा पारिस्थितिकी तंत्र बना रहेगा जो भी जीव जंतु है उनको बचाने और उनका संरक्षण व संवर्धन करें ।इसके साथ ही दिनेश पुरोहित प्रधानाचार्य ने कहा कि जिस प्रकार से गुरुत्वाकर्षण शक्ति के कारण से सभी ग्रह उपग्रह एक दूसरे के साथ जुड़े हुए हैं और पूरा ब्रह्मांड चल रहा है उसी प्रकार से पृथ्वी पर प्रत्येक जीव जंतुओं के कारण पारिस्थितिक तंत्र चल रहा है । कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सुवालाल कुमावत के द्वारा जैव विविधता के संरक्षण के लिए सबको आगे जाकर कार्य करने पर बल दिया
इसके बाद बसन्त कुमार लाटा सीओ स्काउट सीकर ने जैव विविधता को बचाने की शपथ दिलवाई । रेलवे स्टेशन सीकर पर भी जैव विविधता संबंधी भाषण पोस्ट निबंध नारा लेखन क्विज प्रतियोगिता व विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान
सुवालाल कुमावत, मंजू यादव प्रधानाचार्य,, निर्मला सुरोलिया, महेश कुमार भालेदार, रंजना शर्मा, मोहनलाल सुखाड़िया, लखन बावरिया,सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। इसी प्रकार जिले के विभिन्न स्थानीय संघ मुख्यालयों पर भी जैव विविधता के कार्यक्रम आयोजित किए गए।

More News

ऑर्गेनिक फ्रूट आइसक्रीम पार्लर का भव्य शुभारंभ
5 पेड लगाए
राजस्थान राज्य भारतीय स्काउट गाइड स्थानीय संघ नीमकाथाना के तत्वाधानमें रेलवे स्टेशन नीम का थाना में शीतल पेय सेवा निरंतर*
महाराणा प्रताप की विजय को छिपाने के षड़यंत्र को उजागर करने का अवसर - राठौड़ महाराणा प्रताप की विजय को छिपाने के षड़यंत्र को उजागर करने का अवसर - राठौड़
महाराणा प्रताप की विजय को छिपाने के षड़यंत्र को उजागर करने का अवसर - राठौड़ महाराणा प्रताप की विजय को छिपाने के षड़यंत्र को उजागर करने का अवसर - राठौड़
महाराणा प्रताप की विजय को छिपाने के षड़यंत्र को उजागर करने का अवसर - राठौड़ महाराणा प्रताप की विजय को छिपाने के षड़यंत्र को उजागर करने का अवसर - राठौड़
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube