ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

दिव्यांग सम्मान समारोह हुआ आयोजित, 45 प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

By Goapl Gupta · 25 May 2026 · 16 views
दिव्यांग सम्मान समारोह हुआ आयोजित, 45 प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

जयपुर। अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन की ओर से श्याम नगर स्थित द बाइक ग्रास रिसॉर्ट में दिव्यांग सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 45 दिव्यांगजनों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता डॉ. नीरज सिंह ने की। कार्यक्रम में संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला विंग चमन कंवर ने कहा कि संगठन मानवाधिकार संरक्षण के साथ पीड़ित, शोषित और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने समाज से दिव्यांगजनों के अधिकारों के प्रति संवेदनशील बनने का आह्वान किया। समारोह के दौरान भूपेंद्र महाजनी को संगठन का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं महिला विंग में सुनीता सैनी को राजस्थान अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यक्रम में संगठन पदाधिकारियों और सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय लोगों को भी सम्मान पत्र प्रदान किए गए। इस मौके पर दिव्यांग रसोई के सीईओ जय वशिष्ठ, मुख्य अतिथि शताब्दी अवस्थी, तारकेश्वरी कंवर, मोटिवेशनल स्पीकर नवीन सागर, नीतू जैन, आशा शर्मा, उमा शर्मा, सीता सिंह, प्रभा धधावत, सरिता सैनी, सुमन सैनी, गीता गुप्ता, दिव्या वर्मा, अनीता वर्मा, सुरेश जांगिड़, अशोक कनौजिया, प्रणय जैन, करण सिंह, श्याम पारीक सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

More News

श्री कान्य कुब्ज ब्राह्मण . विकास. समिति जयपुर की त्रिवार्षिक चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न*
समय पर ठोस निर्णय लेने की क्षमता ही जीवन के दुखों को दूर करती है : मुनि श्री आदित्य सागर
विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय, बदनौर हवेली में उत्साहपूर्वक मनाया गया स्पोर्ट्स डे
नृत्यनृत्य प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच - 83 हजार रुपये की पुरस्कार राशि और डांस छात्रवृत्ति, 15 अगस्त तक होंगे पंजीयन - पदाधिकारियों ने किया कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन -
शिवानी त्रिवेदी प्रदेश अध्यक्ष, निर्मला कंवर बनी जिलाध्यक्ष
संग्रहालय समाज, संस्कृति और समुदायों को जोड़ने वाले सशक्त माध्यम -डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube