ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

डी.पी.एस, उदयपुर के कार्तिक राज सिंह राठौड़ शूटिंग के नेशनल फाइनल में

By Goapl Gupta · 28 Dec 2025 · 36 views
डी.पी.एस, उदयपुर के कार्तिक राज सिंह राठौड़ शूटिंग के नेशनल फाइनल में

उदयपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर के कार्तिक राज सिंह राठौड़ ने 25 दिसंबर 2025 को नई दिल्ली में 68 वे नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में 534 स्कोर के साथ फाइनल क्वालीफाइ किया।
प्राचार्य संजय नरवरिया ने बताया कि कार्तिक डी.पी.एस उदयपुर की होस्टल के छात्र है एवं वे नियमित अध्ययन के साथ - साथ प्रतिदिन शाला की राइफल शूटिंग रेंज में प्रतिदिन अभ्यास करते है। अब उनका अगला चरण अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं जैसे एशियाई चैंपियनशिप जूनियर वल्र्ड कप, और सीनियर स्तर के बड़े टूर्नामेंट जैसे राष्ट्रीय खेल सीनियर नेशनल हेतु भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका है जहां वे अपने प्रदर्शन के आधार पर सीनियर टीम में जगह बनाने और विश्व स्तर पर पहचान बनाने की ओर बढ़ते हैं। कार्तिक दिल्ली पब्लिक स्कूल उदयपुर के 11वीं क्लास के बोर्डिग हाउस हाॅस्टल के छात्र हैं उन्होंने उदयपुर और राज्य का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर प्रो वाइस चेयरमैन गोविंद अग्रवाल, प्राचार्य संजय नरवरिया व उप प्राचार्य राजेश धाभाई ने विद्यार्थी एवं उनके अभिभावक को बधाई व शुभकामनाएँ दी हैं।

More News

कर्मों के फल दाता और न्याय के देवता भगवान शनि देव जयंती पर ब्रह्मदेव जागरण मंच का दिव्य शरबत वितरण ब्रह्मदेव जागरण मंच निःस्वार्थ सेवा का संगठन : शिव प्रसाद त्रिपाठी
करीरी में पांच कुण्डीय शनि महायज्ञ, 121 महिलाओं की कलश यात्रा निकली शनि जन्मोत्सव एवं शिखर स्थापना महोत्सव में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
राजकीय महाविद्यालयों में आयुक्तालय ,काॅलेज शिक्षा ,राजस्थान ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु स्नातक प्रथम सेमेस्टर के लिए संशोधित ऑनलाईन प्रवेश काय॔क्रम जारी
अमेरिका में गूंजा जयपुर की बेटी का नाम, 14 वर्षीय इनाया खान बनीं घाना टीम की ग्लोबल लीडर
शिक्षा के लिए आगे आए शिक्षक, डॉ. भीमराव अंबेडकर लाइब्रेरी निर्माण हेतु ₹21,500 का सहयोग
नगरपालिका नीमकाथाना क्षेत्र में स्थित समस्त सार्वजनिक व सामुदायिक शौचालयों एवं यूरिनल्स का विशेष निरीक्षण किया गया।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube