ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

मंडोली गांव में खनन पट्टे के विरोध का मामला आज एसडीएम कार्यालय तक पहुंचा***

By Goapl Gupta · 29 May 2026 · 29 views
*मंडोली गांव में खनन पट्टे के विरोध का मामला आज एसडीएम कार्यालय तक पहुंचा***
रिपोर्टर ( शिंभू सिंह शेखावत)जनतंत्र की आवाज राजस्थान
नीमकाथाना में आज मंडोली गांव के कई सैकड़ो से ज्यादा संख्या में करीब करीब पूरा गांव सड़कों पर उतरा, जिसमें छोटे बच्चे, बुजुर्ग ,और महिलाएं भी अधिक संख्या में थी ।
ग्राम वासियों का आरोप है कि पटवारी और ग्राम सेवक और सरपंच की मिली भगत से हमारे गांव की पहाड़ी को नष्ट किया जा रहा है ।जिसे हम किसी भी सूरत में नहीं होने देंगे और गांव में स्थित पहाड़ी का खनन पट्टे का विरोध करते हुए ग्रामीणों ने कहा कि यह खनन पट्टा निरस्त किया जाए और दोषी कर्मचारीयों के विरुद्ध प्रशासनिक कार्यवाही की जावे।
मंडोली ग्रामवासी हाथों में तख्तियां ,बैनर लिए सरकार विरोधी और प्रशासन विरोधी नारे लगाते हुए खेतड़ी मोड़ होते हुए एसडीएम कार्यालय तक पहुंचे और एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन दिया और वहां भी अपनी मुख्य मांगे दोहराई गई।

More News

श्री कान्य कुब्ज ब्राह्मण . विकास. समिति जयपुर की त्रिवार्षिक चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न*
समय पर ठोस निर्णय लेने की क्षमता ही जीवन के दुखों को दूर करती है : मुनि श्री आदित्य सागर
विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय, बदनौर हवेली में उत्साहपूर्वक मनाया गया स्पोर्ट्स डे
नृत्यनृत्य प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच - 83 हजार रुपये की पुरस्कार राशि और डांस छात्रवृत्ति, 15 अगस्त तक होंगे पंजीयन - पदाधिकारियों ने किया कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन -
शिवानी त्रिवेदी प्रदेश अध्यक्ष, निर्मला कंवर बनी जिलाध्यक्ष
संग्रहालय समाज, संस्कृति और समुदायों को जोड़ने वाले सशक्त माध्यम -डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube