सोमवती अमावस्या पर लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट ने कच्ची बस्तियों में बांटी खुशियां
By Goapl Gupta ·
16 Jun 2026 ·
6 views
सोमवती अमावस्या पर लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट ने कच्ची बस्तियों में बांटी खुशियां
लक्ष्मणगढ़। लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट, लक्ष्मणगढ़ द्वारा आध्यात्मिक चेतना अभियान के अंतर्गत सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर सामाजिक समरसता एवं मानव सेवा का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया गया। ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं ने कच्ची बस्तियों में पहुंचकर समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े जरूरतमंद भाइयों-बहनों और बच्चों को ठंडे पेय पदार्थ, फ्रूटी, बिस्कुट, चॉकलेट, केले, चिप्स, कुरकुरे एवं नमकीन के पैकेट वितरित किए तथा दान-पुण्य के साथ सोमवती अमावस्या का पर्व मनाया।
इस अवसर पर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक अवसरों पर निरंतर कच्ची बस्तियों में जाकर वहां निवास करने वाले लोगों के साथ प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता के भाव से पर्व एवं उत्सव मनाता रहा है। ट्रस्ट का उद्देश्य समाज के प्रत्येक व्यक्ति को बराबरी का सम्मान और अपनत्व का एहसास कराना है।
कार्यक्रम के दौरान कच्ची बस्तियों के नन्हे-मुन्ने बच्चों, महिलाओं एवं अन्य जरूरतमंद लोगों ने आवश्यक सामग्री प्राप्त कर प्रसन्नता व्यक्त की।
बच्चों के चेहरों पर मुस्कान और लोगों के मन में संतोष का भाव साफ दिखाई दिया। लाभार्थियों ने ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं को आशीर्वाद देते हुए कहा कि संस्था इसी प्रकार मानव सेवा के कार्य करती रहे तथा समाज के जरूरतमंद लोगों का सहयोग करती रहे।
सामाजिक समरसता, सेवा और मानवता के संदेश से ओत-प्रोत इस कार्यक्रम ने समाज में प्रेम, सहयोग और समानता की भावना को और अधिक मजबूत करने का कार्य किया। कार्यक्रम में ट्रस्ट के अनेक कार्यकर्ताओं एवं समाजसेवियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम में ट्रस्ट के प्रभारी राजेंद्र कुमार शर्मा, दिव्यांग प्रकोष्ठ प्रभारी कमल कुमावत, रामपाल कुमावत, सुनील कुमार माली, सहित ट्रस्ट के अनेक संरक्षक पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं कच्ची बस्तियों के भाई बहन उपस्थित रहे।