भारत स्काउट गाइड के अभिरुचि शिविर मारू स्कूल में ताइक्वांडो एवं आत्मरक्षा प्रतियोगिता का आयोजन
By Goapl Gupta ·
16 Jun 2026 ·
4 views
भारत स्काउट गाइड के अभिरुचि शिविर मारू स्कूल में ताइक्वांडो एवं आत्मरक्षा प्रतियोगिता का आयोजन
ताइक्वांडो में बालक बालिकाओं द्वारा शानदारप्रदर्शन
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय सीकर के
तत्वावधान में पीएम श्री राधा कृष्ण मारू राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय फतेहपुर रोड सीकर में आयोजित जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन कौशल विकास अभिरुचि हस्तकला लघु उद्योग प्रशिक्षण शिविर के बसंत कुमार लाटा सीओ स्काउट सीकर के मार्गदर्शन में प्रशिक्षक जितेंद्र कुमार शर्मा एवं रेणू बडगूर्जर के नेतृत्व में ताइक्वांडो एवं आत्मरक्षा कार्यक्रम के तहत ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान बालक बालिकाओं ने बढ़कर के हिस्सा लिया। अन्य सैनी प्रथम, युविका द्वितीय गुंजन मनिहार तृतीय स्थान पर है । इस अवसर पर स्टाफ सदस्य स्काउट गाइड व बालक बालिकाए उपस्थित रहे ।विजेताओं का समापन समारोह पर पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।