ग्रीष्मकालीन कला कौशल अभिरुचि शिविर आयोजित*
By Goapl Gupta ·
16 Jun 2026 ·
7 views
*ग्रीष्मकालीन कला कौशल अभिरुचि शिविर आयोजित*
लक्ष्मणगढ़ 16 जून। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मानासी में ग्रीष्मकालीन कला कौशल अभिरुचि शिविर का समापन समारोह आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता सीबीईओ विद्याधर शर्मा ने की।जबकि पूर्व शिक्षा उपनिदेशक अर्जुन लाल वर्मा, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि महावीर मातवा, लक्ष्मीनारायण चेजारा, रामबक्स बगड़िया, जाजोद प्राचार्य रामचन्द्र खीचड़, प्राचार्य छोटू राम कस्वा, लक्ष्मण राम बगड़िया मंचस्थ अतिथि थे। शिविर संचालक महावीर पूनिया एवं सचिव प्यारेलाल नायक ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रारंभ में मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष द्वीप प्रज्वलन कर समारोह का विधिवत आगाज किया। बालिकाओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की ।प्रशिक्षक प्यारेलाल ढाका, सुरेश कुमार, रामनिवास ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया । शिविर में विशेष सेवाएं प्रदान करने के लिए प्राध्यापक राकेश जाट का सम्मान किया गया। महिला प्रशिक्षक सुमन रेवाड़, इंदुबाला, बबीता, संतोष ने ग्रीष्मकालीन सेवा शिविर में छात्राओं द्वारा सीखी गई गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर अतिथियों ने छात्राओं द्वारा इस शिविर में सिलाई कला एवं अन्य निर्मित उत्पादों का अवलोकन कर छात्राओं के क्रिया कलापों की प्रशंसा की।महिला शिक्षकों के निर्देशन में इस अवसर पर शिविर में सीखे गए नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां दी गई। सिलाई के माध्यम से तैयार की गई प्रदर्शनी का भी अतिथियों द्वारा अवलोकन किया गया। शिविर संचालक महावीर पूनिया ने आभार व्यक्त किया तथा इस शिविर में आयोजित की गई विभिन्न गतिविधियों की जानकारी प्रदान की।