अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) पर नेहरू पार्क में होगा मुख्य ब्लॉक स्तरीय भव्य आयोजन; नगर पालिका ने शुरू की तैयारियां*
By Goapl Gupta ·
19 Jun 2026 ·
12 views
*अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) पर नेहरू पार्क में होगा मुख्य ब्लॉक स्तरीय भव्य आयोजन; नगर पालिका ने शुरू की तैयारियां*
रिपोर्टर (शिंभू सिंह शेखावत) जनतंत्र की आवाज, राजस्थान
नीमकाथाना, 18 जून 2026: आगामी 21 जून 2026 को आयोजित होने वाले बारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर नीमकाथाना में प्रशासनिक और स्थानीय स्तर पर तैयारियां जोरों पर हैं। उपखण्ड अधिकारी श्री राजवीर सिंह यादव के निर्देशों की पालना में, नगर पालिका नीमकाथाना द्वारा मुख्य ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
"Yoga for Healthy Ageing" थीम पर होगा आयोजन नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी (EO) ने बताया कि जिला कलेक्टर महोदय सीकर के आदेशानुसार, इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम "Yoga for Healthy Ageing" (स्वस्थ वृद्धावस्था/दीर्घायु के लिए योग) रखी गई है। इस थीम के तहत नीमकाथाना का मुख्य ब्लॉक स्तरीय भव्य कार्यक्रम नेहरू पार्क, नीमकाथाना में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का समय प्रातः 06:00 बजे से 08:00 बजे तक । अधिशाषी अधिकारी ने बताया कि आयोजन से पूर्व नेहरू पार्क की पूर्ण साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल की उपलब्धता, सुदृढ़ माइक व साउंड व्यवस्था तथा मैदान में योग साधकों के बैठने के लिए मैट एवं गद्दों (दशियां) की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।
आमजन और जनप्रतिनिधियों से भागीदारी की अपील नगर पालिका प्रशासन द्वारा नीमकाथाना के समस्त सम्मानित वार्ड पार्षदों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संस्थाओं, योग प्रेमियों एवं आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे 21 जून को प्रातः 06:00 बजे समय पर नेहरू पार्क पहुँचकर इस सामूहिक योग उत्सव का हिस्सा बनें और स्वस्थ जीवन का संकल्प लें।
रणजीत सिंह
अधिशाषी अधिकारी,
नगर पालिका नीमकाथाना।