राजकीय महाविद्यालय कोटखावदा में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन,करवाया योगाभ्यास
By Goapl Gupta ·
21 Jun 2026 ·
17 views
राजकीय महाविद्यालय कोटखावदा में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन,करवाया योगाभ्यास
आज दिनांक 21.6.2026 अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजकीय महाविद्यालय कोटखावदा में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वावधान में एक विशेष योग शिविर और प्राणायाम सत्र का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डॉ. रामकुमार देवांगन ने मुख्य योग प्रशिक्षक की भूमिका निभाई उन्होंने आयुष मंत्रालय द्वारा जारी कॉमन योगा प्रोटोकॉल के तहत उपस्थित सभी शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक स्टाफ और NSS स्वयंसेवकों को सभी प्रमुख आसनों (जैसे ताड़ासन, वृक्षासन, वज्रासन, शशांकासन) एवं कपालभाति, अनुलोम-विलोम व भ्रामरी सहित विभिन्न प्राणायामों का गहन अभ्यास करवाया।योगाभ्यास सत्र के पश्चात प्राचार्या डॉ. शिप्रा वर्मा ने दैनिक जीवन में नियमित योग की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, "योग केवल एक दिन का उत्सव नहीं, बल्कि स्वस्थ और दीर्घायु जीवन जीने का एक मार्ग है। प्राणायाम और आसनों के नियमित अभ्यास से युवा मानसिक तनाव से मुक्त रहकर अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।
कार्यक्रम अधिकारी बिन्नी साहू ने स्वयंसेवकों ने राष्ट्रीय सेवा योजना के मूल मंत्र "नॉट मी बट यू" की भावना के साथ कॉलेज परिसर में स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में डॉ प्रीतम राज, डॉ प्रकाश चंद मीणा तथा महाविद्यालय का समस्त गैर शैक्षणिक स्टाफ एवं कर्मचारी और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।