ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

अहिंसा का प्रतीक धर्म ध्वजा- सम्राट शास्त्री

By Goapl Gupta · 21 Jun 2026 · 10 views
अहिंसा का प्रतीक धर्म ध्वजा- सम्राट शास्त्री

उदयपुर संवाददाता। श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर केशव नगर मे त्रि दिवसीय रजत जयन्ती महा महोत्सव के अंतर्गत आज सुबह धूम धाम से अभिषेक शांति धारा , पूजा,मंगल ध्वजा विराजमान की गई, अध्यक्ष धनपाल जेतावत ने बताया की मन्दिर स्थापना के 24 वर्ष पूर्ण होने पर आज विद्वत श्री सम्राट शास्त्री के मंगल निर्देशन मे मंगल ध्वजा शिखर पर विराजमान की गई , जिसका सौभाग्य श्रीमति उषा जी सुंदर लाल जी चाहत जी आस्था जी फ़ान्दोत् परिवार ने प्राप्त किया,
मंत्री लोकेश लिखमावत ने बताया की यह परिवार परम पूज्य मुनि श्री बुद्धि सागर जी के गृहस्थ जीवन का परिवार है धनपाल जी बोहरा ने बताया की विशाल जन समूह के बीच सांगानेर से पधारे विद्वानों के साथ भैया पारस जी दिपेश जी मंगल ध्वजा का महत्व बताया, सम्राट् शास्त्री ने कहा मंगल ध्वजा जिन धर्म की प्रभावना का महत्व पूर्ण अंग ध्वजा विराजमान करने से होती नकारात्मकता दूर और धर्म की वृद्धि
इस समय समस्त भव्य जीवो के मंगल की कामना की गई
ध्वजा के बाद सभी का शुद्ध वात्सल्यपूर्ण भोज आयोजित किया गया इसमें समाज के विभिन्न गण मान्य कुंथु कुमार जी, जिनेन्द्र जी शेखर जी, हिम्मत जी, अनिल जी, शांति लाल जी, महिला मंडल से संपत, सीमा, नीता, शीला, आदि रहे।

More News

कारगिल शहीद कल्याण सिंह तंवर के पुत्र अरविंद सिंह को पटवारी पद पर नियुक्ति, क्षेत्र में खुशी की लहर*
श्री कान्य कुब्ज ब्राह्मण . विकास. समिति जयपुर की त्रिवार्षिक चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न*
समय पर ठोस निर्णय लेने की क्षमता ही जीवन के दुखों को दूर करती है : मुनि श्री आदित्य सागर
विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय, बदनौर हवेली में उत्साहपूर्वक मनाया गया स्पोर्ट्स डे
नृत्यनृत्य प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच - 83 हजार रुपये की पुरस्कार राशि और डांस छात्रवृत्ति, 15 अगस्त तक होंगे पंजीयन - पदाधिकारियों ने किया कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन -
शिवानी त्रिवेदी प्रदेश अध्यक्ष, निर्मला कंवर बनी जिलाध्यक्ष
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube