ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

वैश्य गरिमा मंच के पदाधिकारी ने भामाशाह जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश की माँग रखी – ध्रुव देव गुप्ता ।*

By Goapl Gupta · 28 Jun 2026 · 5 views
*वैश्य गरिमा मंच के पदाधिकारी ने भामाशाह जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश की माँग रखी – ध्रुव देव गुप्ता ।*

आज दिनांक 28/06/2026 को वैश्य गरिमा मंच के द्वारा भामाशाह जयंती के उपलक्ष्य में प्रदेश अध्यक्ष शिवस्वरूप गुप्ता युवा प्रदेश अध्यक्ष ध्रुव देव गुप्ता बदायूं नगराध्यक्ष भगवान स्वरूप गुप्ता भोले के द्वारा बदायूं मेडिकल कॉलेज एवं जिला पुरुष चिकित्सालय बदायूं में मरीजों एवं उनके तीमारदारों को खाद सामग्री वितरित की गई ।

इस अवसर ध्रुव देव गुप्ता ने कहा कि दानवीर भामाशाह का जन्म 28 जून 1547 में मेवाड़ में हुआ था उन्होंने महाराणा प्रताप को हल्दीघाटी के युद्ध में अपनी संपूर्ण संपत्ति दान कर 25000 सैनिकों की सेना बनाकर दी थी और उनकी मदद करके अकबर को पराजित करने में मदद की थी चित्तौड़ के राजा के रूप में महाराणा प्रताप को स्थापित किया इसलिए संपूर्ण देश में क्षत्रिय समाज को वैश्यों का सम्मान और साथ देना चाहिये क्षत्रिय एकता और वैश्य एकता की बात भामाशाह जयंती पर होनी आवश्यक है ।

इस अवसर पर शिवस्वरूप गुप्ता ने कहा कि भामाशाह जयंती को एक पर्व के रूप में देश के प्रधानमंत्री जी को आज के दिन के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय अवकाश घोषित करना चाहिय ।

इस अवसर पर नगराध्यक्ष भगवान स्वरूप गुप्ता एवं सर्वेश चंद्र गुप्ता ने कहा समस्त वैश्य वर्ग अपील भामाशाहों को अब जागृत होना होगा और अपने हक की बात के लिये आगे आना होगा ।

इस अवसर पर गिरधारी सिंह जिला जज पेशकार संजीव कुमार विशाल गुप्ता मानव गुप्ता रमन पटेल अखिलेश गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे ।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube