ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

नीमकाथाना का मातृ एवं शिशु अस्पताल: राजनीति के शोर के बीच उम्मीदों की नई शुरुआत*

By Goapl Gupta · 08 Jul 2026 · 42 views
*नीमकाथाना का मातृ एवं शिशु अस्पताल: राजनीति के शोर के बीच उम्मीदों की नई शुरुआत*
*34 करोड़ की लागत से बना 100 बेड का MCH अस्पताल, अब असली परीक्षा बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने की*
रिपोर्टर:-शिंभू सिंह शेखावत जनतंत्र की आवाज, राजस्थान
नीमकाथाना क्षेत्र की माताओं, बहनों और नवजात शिशुओं के लिए लंबे समय से प्रतीक्षित 100 बेड के मातृ एवं शिशु (MCH) अस्पताल का लोकार्पण 6 जुलाई को संपन्न हो गया। करीब 34 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस आधुनिक अस्पताल में ICU, मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर, प्रसूति सेवाएं तथा बच्चों के लिए विशेष वार्ड जैसी सुविधाएं विकसित की गई हैं। क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि अब गंभीर मामलों में सीकर या अन्य शहरों के रेफरल कम होंगे और स्थानीय स्तर पर बेहतर उपचार उपलब्ध होगा।
*अस्पताल की सौगात, लेकिन राजनीति भी रही चर्चा में*
इस अस्पताल की स्वीकृति पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुई थी, जबकि लोकार्पण वर्तमान भाजपा सरकार के कार्यकाल में हुआ। इसी कारण उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान श्रेय की राजनीति भी चर्चा का विषय बनी रही। पक्ष और विपक्ष के समर्थकों द्वारा अपने-अपने जनप्रतिनिधियों के समर्थन में नारेबाजी भी देखने को मिली।
हालांकि आमजन की राय रही कि अस्पताल का उद्देश्य राजनीति नहीं बल्कि बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं होना चाहिए।
*लोकार्पण हुआ, लेकिन पहले दिन सेवाएं शुरू नहीं हुईं*
उद्घाटन के दिन भवन का लोकार्पण तो हुआ, लेकिन नियमित चिकित्सा सेवाएं तत्काल शुरू नहीं हो सकीं। कई लोग उम्मीद कर रहे थे कि उसी दिन मरीजों का उपचार भी प्रारंभ होगा, जबकि अस्पताल में स्टाफ, उपकरण और अन्य व्यवस्थाओं का स्थानांतरण जारी था।
सूत्रों के अनुसार 7 जुलाई तक भी व्यवस्थाएं पूरी तरह संचालित नहीं हो सकीं और 8 जुलाई से चरणबद्ध रूप से डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ एवं अन्य सेवाएं शुरू किए जाने की तैयारी की गई।
जनता का सबसे बड़ा सवाल—इलाज कब और कितना बेहतर मिलेगा?
शहर में सबसे अधिक चर्चा इस बात की रही कि—
प्रसूता महिलाओं का ऑपरेशन समय पर होगा या नहीं?
नवजात शिशुओं को आवश्यक उपचार और ऑक्सीजन तुरंत मिलेगी या नहीं?
गरीब परिवारों को निजी अस्पतालों और जांच केंद्र से छुटकारा मिलेगा या नहीं इत्यादि अनेक सवाल है।
उम्मीद है कि मातृ एवं शिशु अस्पताल जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा।

More News

कारगिल शहीद कल्याण सिंह तंवर के पुत्र अरविंद सिंह को पटवारी पद पर नियुक्ति, क्षेत्र में खुशी की लहर*
श्री कान्य कुब्ज ब्राह्मण . विकास. समिति जयपुर की त्रिवार्षिक चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न*
समय पर ठोस निर्णय लेने की क्षमता ही जीवन के दुखों को दूर करती है : मुनि श्री आदित्य सागर
विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय, बदनौर हवेली में उत्साहपूर्वक मनाया गया स्पोर्ट्स डे
नृत्यनृत्य प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच - 83 हजार रुपये की पुरस्कार राशि और डांस छात्रवृत्ति, 15 अगस्त तक होंगे पंजीयन - पदाधिकारियों ने किया कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन -
शिवानी त्रिवेदी प्रदेश अध्यक्ष, निर्मला कंवर बनी जिलाध्यक्ष
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube