तेज रफ्तार बाइक की आवारा साड से तेज भिड़ंत एक युवक की मौत दूसरा गंभीर घायल
By Goapl Gupta ·
08 Jul 2026 ·
39 views
तेज रफ्तार बाइक की आवारा साड से तेज भिड़ंत
एक युवक की मौत दूसरा गंभीर घायल
संजय चौहान रूपवास भरतपुर
गहनौली मोड़ थाना क्षेत्र में बुधवार को खानवा और पुठिया नगला के बीच एक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार बाइक की सड़क पर अचानक आए सांड से भिड़ंत हो गई।
इस दुर्घटना में खानवा निवासी थान सिंह के पुत्र नीरज की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं, मयंक गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्राथमिक उपचार के बाद मयंक की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे भरतपुर रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।