ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

विधिक सेवा के माध्यम से गाइड सदस्यों को बालिकाओं के संरक्षण संबंधी कानूनों की जानकारी प्रदान की

By Goapl Gupta · 15 Jul 2026 · 56 views
विधिक सेवा के माध्यम से गाइड सदस्यों को बालिकाओं के संरक्षण संबंधी कानूनों की जानकारी प्रदान की

स्काउट गाइड सदस्य
बालिकाओं के संबंधित कानूनो की जानकारी घर घर पहुंचाएं-ओम प्रकाश पुरोहित

सीकर । राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय सीकर द्वारा आयोजित डीएल एड गाइड ग्रुप शिविर के प्रशिक्षणार्थियों को ओम प्रकाश पुरोहित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रशिक्षक ने महिलाओं एवं बालिकाओं संबंधी विभिन्न कानून की जानकारी प्रदान की और बालिकाओं के संरक्षण के लिए जो कानून बने हुए हैं उसके बारे में विस्तार से प्रकाश डाला इस अवसर पर श्री पुरोहित ने कहा कि स्काउट गाइड बालक बालिकाएं समाज में महिलाओं एवं बालिकाओं के संरक्षण के लिए कानून बने हुए हैं उनकी उनके बारे में घर-घर तक जानकारी पहुंचाएं। साथ ही इस अवसर पर आचू मीणा ने बताया कि आज विभिन्न ध्वजों की जानकारी द्वितीय सोपान की गांठें, प्राथमिक सहायता, ध्वज फहराना,उतारना सहित अनेक शिक्षाप्रद खेलो एवं बीपी सिक्स के माध्यम से शरीर को स्वस्थ रहने के बारे में प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षणाथियों को राजकीय संग्रहालय का भी विजिट कराया गया जिसमें सांस्कृतिक धरोहर की जानकारी प्रदान की गई ।संग्रहालय भ्रमण के दौरान राजकीय संग्रहालय के कर्मचारियों ने संग्रहालय संबंधी जानकारियां प्रदान कर सहयोग प्रदान किया।
इस दौरान बसंत कुमार लाटा सीओ स्काउट सीकर, अलिताब धोबी प्रेम पावड़िया, पुष्पा पिपलवा
लखन बावरिया, मोहनलाल सुखाड़िया रोवर लीडर मरुधर ओपन रोवर क्रू भी मौजूद थे।

More News

कारगिल शहीद कल्याण सिंह तंवर के पुत्र अरविंद सिंह को पटवारी पद पर नियुक्ति, क्षेत्र में खुशी की लहर*
श्री कान्य कुब्ज ब्राह्मण . विकास. समिति जयपुर की त्रिवार्षिक चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न*
समय पर ठोस निर्णय लेने की क्षमता ही जीवन के दुखों को दूर करती है : मुनि श्री आदित्य सागर
विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय, बदनौर हवेली में उत्साहपूर्वक मनाया गया स्पोर्ट्स डे
नृत्यनृत्य प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच - 83 हजार रुपये की पुरस्कार राशि और डांस छात्रवृत्ति, 15 अगस्त तक होंगे पंजीयन - पदाधिकारियों ने किया कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन -
शिवानी त्रिवेदी प्रदेश अध्यक्ष, निर्मला कंवर बनी जिलाध्यक्ष
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube