ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

एनएसयूआई ने निम्बाहेड़ा में संगठन विस्तार को दी नई गति*

By Goapl Gupta · 23 Jul 2026 · 20 views
*एनएसयूआई ने निम्बाहेड़ा में संगठन विस्तार को दी नई गति*

*राजकीय महाविद्यालय, राजकीय कन्या महाविद्यालय एवं नगर कार्यकारिणी का गठन, युवाओं और छात्राओं को मिली अहम जिम्मेदारियां*

निम्बाहेड़ा, 23 जुलाई (ज़ाकिर हुसैन)
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए राजकीय महाविद्यालय, राजकीय कन्या महाविद्यालय एवं निम्बाहेड़ा नगर कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। इन नियुक्तियों के माध्यम से छात्र-छात्राओं एवं युवाओं को संगठन में नेतृत्व का अवसर प्रदान करते हुए शिक्षा, छात्र हित एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

एनएसयूआई की यह नियुक्तियां राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुशासन समिति चेयरमैन एवं पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना की अनुशंसा तथा भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ की सहमति से घोषित की गई हैं।

*राहुल सेन बने एनएसयूआई नगर अध्यक्ष*
एनएसयूआई की नगर कार्यकारिणी में राहुल सेन को नगर अध्यक्ष तथा राघव लड्डा को संगठन महासचिव नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा विक्की चौपड़ा, उवैद खान एवं जतिन शर्मा को उपाध्यक्ष, करण सिंह राठौड़, शुभम सुथार, मयंक नामदेव एवं विवेक साहू को महासचिव, जबकि उज्ज्वल मुलानी, योगेश कुमावत, जयेश तेली, राहुल गवारिया एवं नावेद शेख को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

*राजकीय महाविद्यालय इकाई की कमान सुमित जाट को*
घोषित कार्यकारिणी के अनुसार सुमित जाट को राजकीय महाविद्यालय, निम्बाहेड़ा का इकाई अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं नेना कंवर को छात्रा प्रमुख तथा अंतिम कुमावत को छात्रा सह प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अतिरिक्त मुस्कान खान, कृष्णा मीणा, बृजेश धाकड़ एवं तनिष माली को उपाध्यक्ष, श्रेयांश कुमावत, आदित्य जाट, दिनेश गायरी, विनीत आंजना एवं सुमित सिंह को महासचिव, जबकि दीपक जाट, रोशन कुमावत, अंकित धाकड़, भूपेन्द्र टांक एवं आशीष कुमावत को सचिव नियुक्त किया गया है।

इसी प्रकार रौनक जाट को मीडिया संयोजक, साहिल मंसूरी को मीडिया सह संयोजक तथा सूरज सालवी को प्रवक्ता की जिम्मेदारी प्रदान की गई है।

*राजकीय कन्या महाविद्यालय में छात्राओं को मिला नेतृत्व का अवसर*
राजकीय कन्या महाविद्यालय, निम्बाहेड़ा की कार्यकारिणी में रिंकू जोशी (रटाजना) को इकाई अध्यक्ष, अनुसूया बेरागी (कोटड़ी कला) को उपाध्यक्ष, मोनिका राणावत (बांसा) एवं संजना प्रजापत (कोटड़ी कला) को महासचिव, जबकि रानी कीर (कल्याणपुरा) एवं ललिता रेगर (बिनोता) को सचिव नियुक्त किया गया है।

नवनियुक्त छात्रा पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए छात्राओं की समस्याओं के समाधान, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, महाविद्यालय के विकास एवं छात्र हितों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा एवं सक्रियता से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

नवनियुक्त नगर पदाधिकारियों ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए छात्र-छात्राओं के हितों की रक्षा, शिक्षा से जुड़े मुद्दों के समाधान तथा संगठन को वार्ड एवं बूथ स्तर तक सशक्त बनाने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का विश्वास दिलाया।

*छात्र हितों की आवाज़ को मिलेगी नई मजबूती*
एनएसयूआई के पदाधिकारियों ने कहा कि नवगठित कार्यकारिणियां छात्र-छात्राओं की समस्याओं के समाधान, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, रोजगार, छात्रवृत्ति, महाविद्यालयों की आधारभूत सुविधाओं के विकास तथा युवाओं के अधिकारों की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाएंगी। संगठन का उद्देश्य छात्र शक्ति को संगठित कर शिक्षा और समाज से जुड़े जनहित के मुद्दों पर प्रभावी नेतृत्व तैयार करना है।

इस अवसर पर एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अल्पेश गोस्वामी, विधानसभा अध्यक्ष दीपक धाकड़, ब्लॉक अध्यक्ष भंवर सिंह शक्तावत एवं नगर अध्यक्ष राहुल सेन ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि नई कार्यकारिणियां संगठन को नई ऊर्जा, नई दिशा और नई मजबूती प्रदान करते हुए छात्र हितों की प्रभावी आवाज बनेंगी तथा निम्बाहेड़ा में एनएसयूआई को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

More News

कारगिल शहीद कल्याण सिंह तंवर के पुत्र अरविंद सिंह को पटवारी पद पर नियुक्ति, क्षेत्र में खुशी की लहर*
श्री कान्य कुब्ज ब्राह्मण . विकास. समिति जयपुर की त्रिवार्षिक चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न*
समय पर ठोस निर्णय लेने की क्षमता ही जीवन के दुखों को दूर करती है : मुनि श्री आदित्य सागर
विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय, बदनौर हवेली में उत्साहपूर्वक मनाया गया स्पोर्ट्स डे
नृत्यनृत्य प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच - 83 हजार रुपये की पुरस्कार राशि और डांस छात्रवृत्ति, 15 अगस्त तक होंगे पंजीयन - पदाधिकारियों ने किया कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन -
शिवानी त्रिवेदी प्रदेश अध्यक्ष, निर्मला कंवर बनी जिलाध्यक्ष
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube