ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

श्री एकलिंगनाथ सेवा संगठन की ग्रामीण शाखाओं का विस्तार

By Goapl Gupta · 31 Dec 2025 · 27 views
श्री एकलिंगनाथ सेवा संगठन की ग्रामीण शाखाओं का विस्तार

उदयपुर। श्री एकलिंगनाथ राष्टीय सेवा संगठन अपनी ग्रामीण शाखाओं का और विस्तार कर रहा है। संगठन की राजसमंद शाखा का गुरुवार एक जनवरी को शुभारंभ होगा। राजसमंद में भी नारी वैभव मुहिम के तहत हजारों महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर रोजगार से जोडा जाएगा।
श्री एकलिंगनाथ राष्ट्रीय राष्टीय सेवा संगठन के संस्थापक अध्यक्ष आकाश बागडी ने बताया कि राजसमंद के राजनगर कस्बे में मालीवाडा, सामुदायिक केंद्र पर प्रशिक्षण शिविर शुरु किया जा रहा है। संगठन के नए सेंटर पर महिलाओं के लिए प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ 1 जनवरी को हो जाएगा। सैंकडों महिलाओं व युवतियों को यहां सिलाई एवं ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण दिया जाएगा। बागडी ने कहा कि यह एक मौका है जो आगे बढने के लिए एकलिंगनाथ सेवा संगठन लेकर आया है। राजनगर में नगर उपाध्यक्ष व पूर्व पार्षद जया माली, पवन कुमारी शर्मा, ममता वैरागी व सीमा सेन सेंटर का संचालन करेंगी। उल्लेखनीय है कि संगठन ने ग्रामीण क्षेत्रों में भी अपनी शाखाएं खोली है। उदयपुर के अलावा जोधपुर, भीलवाडा, चित्तौडगढ जिलों में भी संगठन के सेंटर चल रहे हैं।

More News

आद्य संवाददाता देवर्षि नारद जयंती पत्रकार सम्मान 2026 3 मई को उदयपुर में
भारतीय संविधान के सिंधी देवनागरी लिपि में उपराष्ट्रपति द्वारा विमोचन में उदयपुर के राजानी और अन्य समाजजन भी बने साक्षी देश बर से सिंधी समाज के कई समाजबंधु पहुंचे, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी व सांसद शंकर लालवानी के प्रयासों से सिंधी समाज को मिला गौरव
गोविन्द ठाकुर बने लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव*
*सामूहिक विवाह समारोह के लिए 8वाँ युवक युवती परिचय सम्मेलन आयोजित*
लक्ष्मणगढ़ के लाल डॉ. सौरभ जोशी पुत्र डॉक्टर पशुपति जोशी लक्ष्मणगढ़ को दिल्ली में मिला हेल्थ आइकन अवार्ड, नगर में हुआ भव्य सम्मान समारोह
अतीत के झरोखे में बसंत कुमार लाटा सीओ स्काउट सीकर 1992-93 राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति डॉ शंकर दयाल जी शर्मा से राष्ट्रपति रोवर अवार्ड प्राप्त करते हुए
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube