ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

सुविवि- ‘हिंदी साहित्य में राष्ट्रीय चेतना’ विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी कल से

By Goapl Gupta · 03 Jan 2026 · 39 views
सुविवि- ‘हिंदी साहित्य में राष्ट्रीय चेतना’ विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी कल से

उदयपुर। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर के हिंदी विभाग द्वारा अखिल भारतीय साहित्य परिषद, उदयपुर तथा राजस्थान साहित्य अकादमी, उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन 5 एवं 6 जनवरी को किया जा रहा है। संगोष्ठी का विषय ‘हिंदी साहित्य में राष्ट्रीय चेतना’ है।

कार्यक्रम के संयोजक डॉ. आशीष सिसोदिया व समन्वयक आशा पाण्डे ओझा ने बताया कि यह संगोष्ठी 5 जनवरी को प्रातः 10.30 बजे से विश्वविद्यालय परिसर स्थित गोल्डन जुबली गेस्ट हाउस में शुरू होगी। उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि प्रो. नंदकिशोर पाण्डेय, कुलगुरु, हरिदेव जोशी पत्रकारिता विश्वविद्यालय, जयपुर होंगे। मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. पवनपुत्र बादल, राष्ट्रीय महामंत्री, अखिल भारतीय साहित्य परिषद अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। वहीं प्रज्ञा केवलरामानी (आई.ए.एस.), संभागीय आयुक्त एवं प्रशासक, राजस्थान साहित्य अकादमी, उदयपुर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। संगोष्ठी की अध्यक्षता प्रो. बी. पी. सरस्वत, कुलगुरु, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर करेंगे।
संगोष्ठी के विभिन्न सत्रों में हिंदी साहित्य के माध्यम से राष्ट्रीय चेतना के विभिन्न आयामों पर विद्वानों द्वारा विचार-विमर्श किया जाएगा।

More News

आद्य संवाददाता देवर्षि नारद जयंती पत्रकार सम्मान 2026 3 मई को उदयपुर में
भारतीय संविधान के सिंधी देवनागरी लिपि में उपराष्ट्रपति द्वारा विमोचन में उदयपुर के राजानी और अन्य समाजजन भी बने साक्षी देश बर से सिंधी समाज के कई समाजबंधु पहुंचे, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी व सांसद शंकर लालवानी के प्रयासों से सिंधी समाज को मिला गौरव
गोविन्द ठाकुर बने लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव*
*सामूहिक विवाह समारोह के लिए 8वाँ युवक युवती परिचय सम्मेलन आयोजित*
लक्ष्मणगढ़ के लाल डॉ. सौरभ जोशी पुत्र डॉक्टर पशुपति जोशी लक्ष्मणगढ़ को दिल्ली में मिला हेल्थ आइकन अवार्ड, नगर में हुआ भव्य सम्मान समारोह
अतीत के झरोखे में बसंत कुमार लाटा सीओ स्काउट सीकर 1992-93 राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति डॉ शंकर दयाल जी शर्मा से राष्ट्रपति रोवर अवार्ड प्राप्त करते हुए
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube