ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

राजपूत महासभा संस्थान ने राष्ट्रीय पदक विजेता कृष्णा कंवर गहलोत का किया सम्मान

By Goapl Gupta · 05 Jan 2026 · 27 views
राजपूत महासभा संस्थान ने राष्ट्रीय पदक विजेता कृष्णा कंवर गहलोत का किया सम्मान

उदयपुर।
राजपूत महासभा संस्थान, उदयपुर की ओर से राष्ट्रीय आइस स्केटिंग प्रतियोगिता में दो पदक जीतकर इतिहास रचने वाली होनहार खिलाड़ी कृष्णा कंवर गहलोत का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर समाज के गणमान्यजनों ने कृष्णा कंवर की इस उपलब्धि को न केवल उदयपुर बल्कि पूरे राजस्थान के लिए गौरवपूर्ण बताया।
समारोह में संस्थान के महासचिव प्रदीप सिंह भाटी ने कृष्णा कंवर को ₹11,000/- की प्रोत्साहन राशि का चेक प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया, वहीं संस्थान अध्यक्ष संत सिंह भाटी ने उन्हें 51 किलो की विशाल माला पहनाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर समाजसेवी मंजीत सिंह ने कृष्णा कंवर की शादी सामूहिक विवाह सम्मेलन के माध्यम से संपन्न कराने पर विचार व्यक्त किया, जिसे उपस्थितजनों ने एक सराहनीय सामाजिक पहल बताया।
कार्यक्रम के दौरान कृष्णा कंवर गहलोत ने कहा कि उन्हें राजपूत महासभा संस्थान पर गर्व है, जो समाज की बेटियों को आगे बढ़ने और अपने सपनों को साकार करने के लिए निरंतर प्रोत्साहित करता है।
समारोह में वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयसिंह पंवार, उपाध्यक्ष शेरसिंह राठौड़, प्रचार-प्रसार सचिव भगवत सिंह कृष्णावत, सह-कोषाध्यक्ष दलपत सिंह चौहान, उप संगठन सचिव प्रभात सिंह राठौड़, उप प्रचार-प्रसार सचिव नरेंद्र सिंह सोलंकी, संगठन सचिव लोकराज सिंह चौहान, महिला समिति अध्यक्ष रेखा चुण्डावत, महिला एवं बाल विकास समिति की मनीषा राठौड़, सह संयोजक राजेंद्र सिंह भाटी सहित भंवर सिंह चौहान, नरेंद्र सिंह राठौड़, गणपत सिंह पंवार, संतोष सिंह चौहान, अजय सिंह भाटी, मनोरहर सिंह झाला, सुरेंद्र सिंह खींची एवं कैलाश सिंह राठौड़ उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र सिंह भाटी ने किया।

More News

आद्य संवाददाता देवर्षि नारद जयंती पत्रकार सम्मान 2026 3 मई को उदयपुर में
भारतीय संविधान के सिंधी देवनागरी लिपि में उपराष्ट्रपति द्वारा विमोचन में उदयपुर के राजानी और अन्य समाजजन भी बने साक्षी देश बर से सिंधी समाज के कई समाजबंधु पहुंचे, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी व सांसद शंकर लालवानी के प्रयासों से सिंधी समाज को मिला गौरव
गोविन्द ठाकुर बने लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव*
*सामूहिक विवाह समारोह के लिए 8वाँ युवक युवती परिचय सम्मेलन आयोजित*
लक्ष्मणगढ़ के लाल डॉ. सौरभ जोशी पुत्र डॉक्टर पशुपति जोशी लक्ष्मणगढ़ को दिल्ली में मिला हेल्थ आइकन अवार्ड, नगर में हुआ भव्य सम्मान समारोह
अतीत के झरोखे में बसंत कुमार लाटा सीओ स्काउट सीकर 1992-93 राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति डॉ शंकर दयाल जी शर्मा से राष्ट्रपति रोवर अवार्ड प्राप्त करते हुए
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube