ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

सांसद रावत को गिरफ्तार बताने वाली फर्जी पोस्ट वायरल करने का आरोपी गिरफ्तार, कई और जनों पर निगरानी

By Goapl Gupta · 06 Jan 2026 · 33 views
सांसद रावत को गिरफ्तार बताने वाली फर्जी पोस्ट वायरल करने का आरोपी गिरफ्तार, कई और जनों पर निगरानी

उदयपुर। उदयपुर सांसद डॉ. मन्नालाल रावत को गिरफ्तार बताए जाने संबंधी फर्जी पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। सांसद डॉ रावत के खिलाफ बीएपी कार्यकर्ताओं द्वारा की जा रही भ्रामक व आपत्तिनजक पोस्ट को लेकर पुलिस सक्रिय है और कई जनों की पोस्ट पर नजर रखी जा रही है।
झाड़ोल थाना पुलिस ने यह कार्रवाई बांसवाड़ा सांसद राजकुमार रोत और उदयपुर सांसद डॉ. मन्नालाल रावत के बीच हुई कहासुनी के बाद भ्रामक सूचना फैलाने के आरोप में की। जानकारी के अनुसार, हाल ही में डूंगरपुर में आयोजित दिशा बैठक के दौरान डूंगरपुर-बांसवाड़ा सांसद राजकुमार रोत ने उदयपुर सांसद डॉ. मन्नालाल रावत को धमकी दी और एक विधायक ने बाहर देख लेने जैसे शब्द भी बोले। इस घटना के बाद एक युवक ने सोशल मीडिया पर डॉ. मन्नालाल रावत को गिरफ्तार किए जाने की झूठी सूचना फैलाते हुए एक फोटो वायरल कर दी। इस पोस्ट में उसने पुलिसकर्मी के साथ खड़ा दिखाया। फर्जी पोस्ट के वायरल होने पर मामला गंभीर हो गया। इस संबंध में साइबर सेल के कांस्टेबल रमेश कुमार पुत्र देवाजी ने प्रकरण दर्ज कराया। जांच के बाद पुलिस ने नयारेट गोदाणा, झाड़ोल निवासी करण कटारा पुत्र मोहनलाल कटारा को गिरफ्तार कर पाबंद किया है।
उल्लेखनीय है कि बीएपी के कुछ लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर डॉ रावत के खिलाफ अभद्र भाषा में पोस्ट की जा रही है जिसको लेकर पुलिस विभाग भी सक्रिय हो गया है। ऐसे लोगों पर निगरानी रखी जा रही है।

More News

डॉ संदीप गर्ग सम्मानित
भारतीय लोक कला मण्डल ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर प्रारम्भ
एक भी भवन चिन्हिकरण से नहीं छूटे, शत-प्रतिशत स्वगणना आईडी का हो सत्यापन - श्री मल्लिक जनगणना निदेशक ने ली बैठक मकान सूचीकरण एवं मकान गणना के तहत फील्ड सर्वे 16 से
श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर कन्वेंशन सेंटर में उदयपुर की प्रतिभाएं दिखाएगी हुनर
करीरी गांव में आज भव्य शनि जन्मोत्सव एवं शिखर स्थापना महोत्सव
सराय सुरपुरा के उप डाकघर के प्रधान पोस्टमास्टर अनुराग सैनी निवासी बबाई ने जनतंत्र की आवाज के पत्रकार विनोद शर्मा की प्रेरणा से पांच परिंडे लगाए इनकी देखभाल वाशुदेव पापड़ा वाले नितेश मीणा गांव दलोता दिनेश अग्रवाल सराय देखभाल करेंगे
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube