ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

पाटन में माइनिंग विभाग की बड़ी कार्यवाही, 3, 45000 का जुर्माना वसूला***

By Goapl Gupta · 10 Jan 2026 · 53 views
*पाटन में माइनिंग विभाग की बड़ी कार्यवाही, 3, 45000 का जुर्माना वसूला****
पाटन में माइनिंग विभाग की बड़ी कार्यवाही के तहत 3,45000 का जुर्माना वसूल किया गया।
जिसमें अवैध आयरन वह रोड़ी से भारी तीन पिकअप जप्त की गई।
पाटन क्षेत्र में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ माइनिंग विभाग और पाटन थाना पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है।
काला खेड़ा क्षेत्र के पास की गई इस कार्यवाही में अवैध आयरन और रोड़ी से भरी हुई तीन पिकअप गाड़ियों को जप्त किया गया।
माइनिंग विभाग द्वारा तीनों वाहनों पर कुल 345000 का जुर्माना लगाया गया है।
माइनिंग विभाग की टीम ने एक पिकअप वाहन को अवैध आयरन के साथ पकड़ा जबकि दो अन्य पिकअप गाड़ियों में अवैध रूप से रोड़ी का परिवहन किया जा रहा था। जांच के दौरान वाहन चालकों द्वारा खनिज परिवहन से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सके।
रिपोर्टर *वॉइस ऑफ़ मीडिया* राजस्थान शिंभू सिंह शेखावत

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube