ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

राजकीय कन्या महाविद्यालय, विद्याधर नगर जयपुर में एन एस एस के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन*

By Goapl Gupta · 18 Jan 2026 · 35 views
*राजकीय कन्या महाविद्यालय, विद्याधर नगर जयपुर में एन एस एस के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन*
राजकीय कन्या महाविद्यालय, विद्याधर नगर, जयपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई प्रथम एवं द्वितीय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का आज सातवाँ एवं अंतिम दिन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। शिविर के अंतिम दिन की गतिविधियाँ अनुशासन, जागरूकता एवं सेवा भावना से परिपूर्ण रहीं।
प्रथम सत्र की शुरुआत सदैव की भाँति ईश वंदना के साथ हुई। इसके पश्चात स्वयंसेविकाओं ने एक स्वर में राष्ट्रीय सेवा योजना का लक्ष्य गीत एवं “हम होंगे कामयाब” गीत का गायन किया। इसके उपरांत छात्राओं द्वारा योगाभ्यास एवं ध्यान सत्र आयोजित किया गया, जिससे उनमें शारीरिक एवं मानसिक सशक्तिकरण की भावना विकसित हुई।
द्वितीय सत्र में स्वयंसेविकाओं को पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली से अवगत कराने के उद्देश्य से नजदीकी विद्याधर नगर पुलिस थाना का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। वहाँ उपस्थित थाना अधिकारी द्वारा छात्राओं को संबोधित करते हुए पुलिस की कार्यप्रणाली, कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की भूमिका, साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा एवं समाज में पुलिस की जिम्मेदारियों के विषय में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। इस सत्र ने छात्राओं में सुरक्षा के प्रति जागरूकता एवं कानून के प्रति सम्मान की भावना उत्पन्न की।
अंतिम सत्र में स्वयंसेविकाओं ने महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाते हुए श्रमदान किया। छात्राओं ने महाविद्यालय भवन की साफ-सफाई कर पूरे परिसर को जल से धोकर स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में सक्रिय योगदान दिया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम के कार्यक्रम अधिकारी श्री वीरेंद्र वर्मा एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वितीय की प्रभारी अधिकारी श्रीमती पंकज कुमारी ने सात दिवसीय विशेष शिविर में छात्राओं की सक्रिय सहभागिता, अनुशासन एवं समाज में जागरूकता फैलाने हेतु किए गए प्रयासों की सराहना की। उन्होंने स्वयंसेविकाओं को भविष्य में भी सेवा, समर्पण एवं राष्ट्र निर्माण के कार्यों में अग्रसर रहने के लिए शुभकामनाएँ प्रदान कीं।
इस प्रकार राष्ट्रीय सेवा योजना का यह सात दिवसीय विशेष शिविर छात्राओं के सर्वांगीण विकास, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं सेवा भावना को सुदृढ़ करते हुए सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

More News

आद्य संवाददाता देवर्षि नारद जयंती पत्रकार सम्मान 2026 3 मई को उदयपुर में
भारतीय संविधान के सिंधी देवनागरी लिपि में उपराष्ट्रपति द्वारा विमोचन में उदयपुर के राजानी और अन्य समाजजन भी बने साक्षी देश बर से सिंधी समाज के कई समाजबंधु पहुंचे, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी व सांसद शंकर लालवानी के प्रयासों से सिंधी समाज को मिला गौरव
गोविन्द ठाकुर बने लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव*
*सामूहिक विवाह समारोह के लिए 8वाँ युवक युवती परिचय सम्मेलन आयोजित*
लक्ष्मणगढ़ के लाल डॉ. सौरभ जोशी पुत्र डॉक्टर पशुपति जोशी लक्ष्मणगढ़ को दिल्ली में मिला हेल्थ आइकन अवार्ड, नगर में हुआ भव्य सम्मान समारोह
अतीत के झरोखे में बसंत कुमार लाटा सीओ स्काउट सीकर 1992-93 राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति डॉ शंकर दयाल जी शर्मा से राष्ट्रपति रोवर अवार्ड प्राप्त करते हुए
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube