ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

पट्टी नगर पंचायत व ग्रामीण क्षेत्र में खुलेआम बिक रहा एमडी, सधाईपुर के कुछ लोगों पर गंभीर आरोप* *पट्टी कोतवाली से एक किलो मीटर दूरी पर बिक रहा है एमडी*

By Goapl Gupta · 18 Jan 2026 · 39 views
*सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर पट्टी नगर पंचायत व ग्रामीण क्षेत्र में खुलेआम बिक रहा एमडी, सधाईपुर के कुछ लोगों पर गंभीर आरोप*
*पट्टी कोतवाली से एक किलो मीटर दूरी पर बिक रहा है एमडी*

सुभाष तिवारी लखनऊ


पट्टी
पट्टी नगर पंचायत क्षेत्र एवं इससे सटे एक गांव में प्रतिबंधित मादक पदार्थ एमडी (MD ड्रग) के खुलेआम बिक्री की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। सूत्रों के अनुसार नगर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक यह अवैध कारोबार बेखौफ तरीके से चल रहा है।
स्थानीय लोगों व ग्रामीणों का आरोप है कि इस अवैध धंधे में पट्टी क्षेत्र के सदाईपुर गांव के कुछ निवासी शामिल बताए जा रहे हैं। आरोप है कि लंबे समय से यह कारोबार जारी है, जिससे क्षेत्र के युवाओं में नशे की लत तेजी से बढ़ रही है और सामाजिक माहौल बिगड़ रहा है।
नगर पंचायत के नागरिकों एवं ग्रामीणों ने इस गंभीर मामले को लेकर प्रशासन और पुलिस से तत्काल जांच एवं कड़ी कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो इसके दुष्परिणाम और भयावह हो सकते हैं।
सूत्रों का यह भी कहना है कि अवैध नशे के इस नेटवर्क में कई कड़ियाँ जुड़ी हो सकती हैं, जिनकी निष्पक्ष जांच आवश्यक है।
हालांकि, इस संबंध में पुलिस या प्रशासन की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।
क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि खबर सामने आने के बाद जिम्मेदार विभाग इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे।

More News

आद्य संवाददाता देवर्षि नारद जयंती पत्रकार सम्मान 2026 3 मई को उदयपुर में
भारतीय संविधान के सिंधी देवनागरी लिपि में उपराष्ट्रपति द्वारा विमोचन में उदयपुर के राजानी और अन्य समाजजन भी बने साक्षी देश बर से सिंधी समाज के कई समाजबंधु पहुंचे, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी व सांसद शंकर लालवानी के प्रयासों से सिंधी समाज को मिला गौरव
गोविन्द ठाकुर बने लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव*
*सामूहिक विवाह समारोह के लिए 8वाँ युवक युवती परिचय सम्मेलन आयोजित*
लक्ष्मणगढ़ के लाल डॉ. सौरभ जोशी पुत्र डॉक्टर पशुपति जोशी लक्ष्मणगढ़ को दिल्ली में मिला हेल्थ आइकन अवार्ड, नगर में हुआ भव्य सम्मान समारोह
अतीत के झरोखे में बसंत कुमार लाटा सीओ स्काउट सीकर 1992-93 राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति डॉ शंकर दयाल जी शर्मा से राष्ट्रपति रोवर अवार्ड प्राप्त करते हुए
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube