ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

राजकीय महाविद्यालय पाटन में राष्ट्रीय सेवा योजना की सात दिवसीय विशेष शिविर

By Goapl Gupta · 19 Jan 2026 · 34 views
कस्बे के राजकीय महाविद्यालय पाटन में राष्ट्रीय सेवा योजना की सात दिवसीय विशेष शिविर का पंचम दिवस दिनांक 19 जनवरी 2026 को आयोजित किया गया। प्राचार्य डॉ.मदन लाल मीणा ने बताया कि इस अवसर पर करंट दुर्घटनाओं से बचाव एवं समाज सेवा के कार्य हेतु विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। राष्ट्रीय सेवा योजना के पूर्व प्रभारी डॉ. योगेश कुमार सबल ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत मां शारदा के सामने दीप प्रज्वलित करके की गई, कार्यक्रम के मुख्य वक्ता रिटायर्ड इंजीनियर विनोद शर्मा तथा राष्ट्रीय सेवा योजना की पूर्व प्रभारी राधेश्याम शर्मा रहे। राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रभारी किरण यादव ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर के पंचम दिवस के अवसर पर विभिन्न रचनात्मक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रथम सत्र में स्वयंसेवकों द्वारा सफाई एवं श्रमदान के साथ किया गया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया तथा सामूहिक श्रम के महत्व को समझा।
द्वितीय सत्र में रिटायर्ड इंजीनियर श्री विनोद शर्मा ने स्वयंसेवकों को विद्युत दुर्घटनाओं एवं करंट से बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने घरेलू एवं सार्वजनिक स्थानों पर विद्युत सुरक्षा से संबंधित सावधानियों पर प्रकाश डालते हुए जागरूक रहने का आह्वान किया।
इसके पश्चात सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य (स्कूल शिक्षा) श्री राधेश्याम शर्मा ने स्वयंसेवकों को समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है और एनएसएस इसके लिए एक सशक्त मंच प्रदान करता है।
कार्यक्रम में एनएसएस प्रभारी, महाविद्यालय के शिक्षकगण एवं स्वयंसेवकों की सक्रिय सहभागिता रही। पंचम दिवस की गतिविधियों ने स्वयंसेवकों में सेवा, सुरक्षा एवं सामाजिक दायित्व की भावना को और अधिक सुदृढ़ किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सहायक आचार्य रितु शर्मा, डॉ. धर्मवीर कुमावत, डॉ.सुमैया, डॉ.सीता मीणा का विशेष योगदान रहा।

More News

कर्मों के फल दाता और न्याय के देवता भगवान शनि देव जयंती पर ब्रह्मदेव जागरण मंच का दिव्य शरबत वितरण ब्रह्मदेव जागरण मंच निःस्वार्थ सेवा का संगठन : शिव प्रसाद त्रिपाठी
करीरी में पांच कुण्डीय शनि महायज्ञ, 121 महिलाओं की कलश यात्रा निकली शनि जन्मोत्सव एवं शिखर स्थापना महोत्सव में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
राजकीय महाविद्यालयों में आयुक्तालय ,काॅलेज शिक्षा ,राजस्थान ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु स्नातक प्रथम सेमेस्टर के लिए संशोधित ऑनलाईन प्रवेश काय॔क्रम जारी
अमेरिका में गूंजा जयपुर की बेटी का नाम, 14 वर्षीय इनाया खान बनीं घाना टीम की ग्लोबल लीडर
शिक्षा के लिए आगे आए शिक्षक, डॉ. भीमराव अंबेडकर लाइब्रेरी निर्माण हेतु ₹21,500 का सहयोग
नगरपालिका नीमकाथाना क्षेत्र में स्थित समस्त सार्वजनिक व सामुदायिक शौचालयों एवं यूरिनल्स का विशेष निरीक्षण किया गया।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube