आत्मनिर्भरता की दिशा में समर्पित व्यक्तित्व, प्रवीण बडाया की अनूठी पहल
जयपुर में सामाजिक एवं राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय समाजसेवी प्रवीण बडाया आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में निरंतर उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं। उनका मूल उद्देश्य है –
“सेवा, स्वावलंबन और समाज सशक्तिकरण।”
प्रवीण बडाया युवाओं को राष्ट्रनिर्माण के लिए प्रेरित करते हुए सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वे स्थानीय स्तर पर स्वदेशी वस्तुओं की स्टाल लगाए गए हैं गाय के गोबर से धूपबत्ती, गोमूत्र से गोनाईल , गाय के गोबर से दीपक, गाय के गोबर से गो काष्ठ भी तैयार किए जाते हैं , आत्मनिर्भर पहल को बढ़ावा देने के साथ समाज को संगठित कर सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में सतत कार्यरत हैं। उनका मानना है कि जब समाज स्वयं जागरूक और आत्मनिर्भर बनता है, तभी राष्ट्र सशक्त और समृद्ध बनता है। उनकी यह पहल आज अनेक युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन चुकी है।