ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

एनएसएस सात दिवसीय विशेष शिविर का छठा दिवस

By Goapl Gupta · 20 Jan 2026 · 30 views
एनएसएस सात दिवसीय विशेष शिविर का छठा दिवस

कस्बे के राजकीय महाविद्यालय पाटन में आज दिनांक 20 जनवरी 2026 को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर के छठे दिवस पर स्वयंसेवकों द्वारा गोद ग्राम हरिजन के मोहल्ले में जन-जागरूकता कार्यक्रम वरिष्ठ संकाय सदस्य डॉ. योगेश कुमार सबल की अध्यक्षता एवं राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी किरण यादव के निर्देशन में आयोजित किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना के पूर्व प्रभारी डॉ. योगेश कुमार सबल ने बताया कि इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित पोस्टर बनाकर ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी तथा जागरूकता रैली निकालकर लोगों को लाभकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया। राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी किरण यादव ने बताया कि स्वयंसेवकों ने गोद ग्राम में घर-घर जाकर योजना की जानकारी दी एवं उसका रिपोर्ट कार्ड तैयार किया।

ग्रामीणों ने राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रशंसा करते हुए कहा कि एनएसएस के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुँचाना अत्यंत सराहनीय कार्य है। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा ट्रेनिंग के माध्यम से कांस्टेबल कविता मीणा एवं रेखा द्वारा महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सहायक आचार्य रितु शर्मा, दिनेश बैरवा, डॉ. धर्मवीर कुमावत, डॉ. सुमैया,एम एम वर्मा एवं डॉ. सीता मीणा का विशेष योगदान रहा। इस आयोजन से ग्रामीणों में सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ी तथा सामाजिक सहभागिता को बल मिला।

More News

आद्य संवाददाता देवर्षि नारद जयंती पत्रकार सम्मान 2026 3 मई को उदयपुर में
भारतीय संविधान के सिंधी देवनागरी लिपि में उपराष्ट्रपति द्वारा विमोचन में उदयपुर के राजानी और अन्य समाजजन भी बने साक्षी देश बर से सिंधी समाज के कई समाजबंधु पहुंचे, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी व सांसद शंकर लालवानी के प्रयासों से सिंधी समाज को मिला गौरव
गोविन्द ठाकुर बने लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव*
*सामूहिक विवाह समारोह के लिए 8वाँ युवक युवती परिचय सम्मेलन आयोजित*
लक्ष्मणगढ़ के लाल डॉ. सौरभ जोशी पुत्र डॉक्टर पशुपति जोशी लक्ष्मणगढ़ को दिल्ली में मिला हेल्थ आइकन अवार्ड, नगर में हुआ भव्य सम्मान समारोह
अतीत के झरोखे में बसंत कुमार लाटा सीओ स्काउट सीकर 1992-93 राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति डॉ शंकर दयाल जी शर्मा से राष्ट्रपति रोवर अवार्ड प्राप्त करते हुए
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube