ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

नायक समाज में आक्रोश ,प्रदेश प्रभारी रोहित नायक सरकार

By Admin · 21 Jan 2026 · 31 views
नायक समाज में आक्रोश ,प्रदेश प्रभारी रोहित नायक सरकार


बारां,नायक समाज को संवैधानिक जनजाति (एसटी) का दर्जा दिलाने के लिए लंबे समय से चल रहे संघर्ष को अब निर्णायक मोड़ देने की तैयारी की जा रही है। इसी संदर्भ में जयपुर स्थित अंबेडकर वेलफेयर सोसाइटी, झालाना डूंगरी के सभागृह में एक ऐतिहासिक बैठक आयोजित की गई। नायक जनजाति संघर्ष समिति राजस्थान के प्रदेश प्रभारी रोहित नायक सरकार ने कहा कि समाज ने वर्षों तक ज्ञापन और मांग-पत्रों के माध्यम से अपने संवैधानिक अधिकारों की लड़ाई लड़ी है,लेकिन अब यह स्पष्ट हो चुका है कि केवल ज्ञापन देने से अधिकार प्राप्त नहीं होंगे। इसके लिए समाज को एकजुट होकर मैदान में उतरना होगा। समाज के सभी भाइयों और बहनों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस कार्यक्रम में भाग लें और अपने संवैधानिक जनजाति अधिकारों के लिए एकजुटता का परिचय दें। उन्होंने कहा कि 21 जनवरी का दिन नायक समाज के संघर्ष में मील का पत्थर साबित हो सकता है।

नायक समाज विकास संस्थान प्रदेशाध्यक्ष राजाराम नायक व प्रदेशाध्यक्ष हेमन्त नायक नागौर ने कहा कि बैठक में आगे की रणनीति, आंदोलन की रूपरेखा और समाज के अधिकारों को लेकर ठोस निर्णय लिए जाने की संभावना है।
इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता नायक भंवर जी देवली,नानग राम जी, राजाराम नायक प्रदेश अध्यक्ष नायक विकास सेवा संस्थान,नायक जनजाति अधिकार संघर्ष समिति के अध्यक्ष हेमंत नायक,प्रभारी रोहित नायक सरकार, राजस्थान नवनिर्माण पार्टी के संयोजक विजय नायक,ओ पी नायक भोपालगढ़ जोधपुर, पवन जी करौली,कुंदन जी बीकानेर, सूर्यज्ञान जी सवाईमाधोपुर और कई युवा साथी मौजूद रहे। बैठक में जनजाति मुद्दे पर गहन चिंतन हुआ। जल्द ही समाज सरकार से सीधी बात करेगा ताकि समाज को उनका संवैधानिक अधिकार प्रदान किया जा सके।

More News

आद्य संवाददाता देवर्षि नारद जयंती पत्रकार सम्मान 2026 3 मई को उदयपुर में
भारतीय संविधान के सिंधी देवनागरी लिपि में उपराष्ट्रपति द्वारा विमोचन में उदयपुर के राजानी और अन्य समाजजन भी बने साक्षी देश बर से सिंधी समाज के कई समाजबंधु पहुंचे, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी व सांसद शंकर लालवानी के प्रयासों से सिंधी समाज को मिला गौरव
गोविन्द ठाकुर बने लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव*
*सामूहिक विवाह समारोह के लिए 8वाँ युवक युवती परिचय सम्मेलन आयोजित*
लक्ष्मणगढ़ के लाल डॉ. सौरभ जोशी पुत्र डॉक्टर पशुपति जोशी लक्ष्मणगढ़ को दिल्ली में मिला हेल्थ आइकन अवार्ड, नगर में हुआ भव्य सम्मान समारोह
अतीत के झरोखे में बसंत कुमार लाटा सीओ स्काउट सीकर 1992-93 राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति डॉ शंकर दयाल जी शर्मा से राष्ट्रपति रोवर अवार्ड प्राप्त करते हुए
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube