खेजरोली में एफएसटीपी प्लांट को लेकर ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन
By Goapl Gupta ·
21 Jan 2026 ·
38 views
खेजरोली में एफएसटीपी प्लांट को लेकर ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन
ग्रामीणों ने प्लांट का स्थल परिवर्तन की मांग की
चौमू। खेजरोली नगरपालिका क्षेत्र के सिंगोद रोड पर प्रस्तावित एफएसटीपी (फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट) को लेकर बुधवार को ग्रामीणों ने नगरपालिका प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया ग्रामीणों ने शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन कर प्लांट का स्थान बदलने की मांग की।
प्रदर्शन में सिंगोद खुर्द के पूर्व सरपंच त्रिलोक लोछीब आरएलपी नेता अर्जुन हरितवाल एडवोकेट शंकर यादव सुभाष बाजिया, कमलेश ढबास, राजेंद्र मीणा, मालीराम मीणा, दौलतराम, सुरेश सैनी, नंदलाल सैनी, गिरधारी यादव, सोहनलाल मीणा, फूलचंद यादव, मुकेश सैनी, घीसाराम बावरिया, हरसहाय यादव, रामधन कुमावत, हरसहाय यादव सहितअनेक लोग मौजूद थे प्रदर्शनकारियों ने कहा कि प्रस्तावित प्लांट से पर्यावरण प्रदूषण बढ़ेगा, भूजल स्रोत दूषित होने की आशंका है तथा स्कूल मार्ग पर स्थित होने से बच्चों, महिलाओं व बुजुर्गों की सुरक्षा पर खतरा उत्पन्न होगा।
ग्रामीणों ने बताया कि पहले भी विरोध के चलते कार्य रुकवाया गया था, लेकिन दोबारा निर्माण की कोशिश से आक्रोश बढ़ गया। सूचना पर खेजरोली पुलिस चौकी प्रभारी धर्मपाल यादव तथा नगरपालिका के कर्मचारी धर्मेंद्र यादव मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से समझाइश की। नगरपालिका ईओ संजीव कुमार ने बताया कि फिलहाल भूमि का सीमाज्ञान किया जा रहा है और नियमानुसार प्रक्रिया अपनाई जाएगी। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि जब तक स्थल परिवर्तन नहीं होगा, आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से जारी रहेगा।