ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

पुरस्कृत शिक्षक फोरम द्वारा बोर्ड परीक्षा टिप्स पुस्तिका का वितरण

By Goapl Gupta · 22 Jan 2026 · 24 views
पुरस्कृत शिक्षक फोरम द्वारा बोर्ड परीक्षा टिप्स पुस्तिका का वितरण
पुरस्कृत शिक्षक फोरम राजस्थान की और से तैयार कक्षा 10की माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षा टिप्स पुस्तिका वितरण श्रीमती चन्दा देवी मोदी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय गुहाला,सीकर मे छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को वितरित किया गया। इस अवसर पर बसंती लाल सैनी पुरस्कृत शिक्षक ने बताया कि पाठ्यक्रम व अंकभार के अनुसार संक्षेप मे दोहरान हेतु पुस्तिका विषय विशेषज्ञों द्वारा तैयार की गई है।पुस्तिका परीक्षा पूर्व तैयारी के लिए बहुत उपयोगी है। यह पुस्तिका पुरस्कृत शिक्षक फोरम राजस्थान के महासचिव रामेश्वर लाल शर्मा सहित पुरस्कृत शिक्षक टीम के अथक प्रयासों से विगत बाइस वर्षों से निःशुल्क वितरित की जा रही है जो कि बोर्ड परीक्षा परिणाम उन्नयन व तनाव मुक्त परीक्षा तैयारी मे महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।पुरस्कृत शिक्षक फोरम ऐसे नवाचार करती रही है। अन्य विद्यालयों मे भी पुस्तिका की पी डी एफ कापी उपलब्ध करवाई गई।इस अवसर पर प्रधानाचार्य हजारी लाल सैनी ने पुस्तिका की उपयोगिता बताते हुए पुरस्कृत शिक्षक फोरम का आभार व्यक्त किया।पुस्तक वितरण कार्यक्रम मे किशोर कुमार सैनी,कैलाश चन्द पालीवाल, सुरेंद्र कुमार सैनी,आशा कुमारी,सुनीता कुमारी,अम्बिका कुमारी,नीलम शर्मा,नीलम पहाड़िया,सुप्यार देवी,किरण स्वामी,राम प्रकाश कटारिया, पुष्पेन्द्र बाजिया,राम गोपाल सैनी,राजेन्द्र गुर्जर, हरफूल सैनी,सोनम चौधरी,पूजा यादव आदि उपस्थित रहे।

More News

आद्य संवाददाता देवर्षि नारद जयंती पत्रकार सम्मान 2026 3 मई को उदयपुर में
भारतीय संविधान के सिंधी देवनागरी लिपि में उपराष्ट्रपति द्वारा विमोचन में उदयपुर के राजानी और अन्य समाजजन भी बने साक्षी देश बर से सिंधी समाज के कई समाजबंधु पहुंचे, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी व सांसद शंकर लालवानी के प्रयासों से सिंधी समाज को मिला गौरव
गोविन्द ठाकुर बने लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव*
*सामूहिक विवाह समारोह के लिए 8वाँ युवक युवती परिचय सम्मेलन आयोजित*
लक्ष्मणगढ़ के लाल डॉ. सौरभ जोशी पुत्र डॉक्टर पशुपति जोशी लक्ष्मणगढ़ को दिल्ली में मिला हेल्थ आइकन अवार्ड, नगर में हुआ भव्य सम्मान समारोह
अतीत के झरोखे में बसंत कुमार लाटा सीओ स्काउट सीकर 1992-93 राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति डॉ शंकर दयाल जी शर्मा से राष्ट्रपति रोवर अवार्ड प्राप्त करते हुए
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube