ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तृतीय एक-दिवसीय शिविर का सफल आयोजन*

By Goapl Gupta · 30 Jan 2026 · 28 views
*राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तृतीय एक-दिवसीय शिविर का सफल आयोजन*
राजकीय महाविद्यालय कोटखावदा में आज दिनांक 30.1 .2026 को राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा तृतीय एक-दिवसीय शिविर का गरिमामय आयोजन किया गया। शहीद दिवस' के अवसर पर देश के अमर बलिदानियों की स्मृति में दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम अधिकारी बिन्नी साहू ने 'राष्ट्रीय सेवा योजना की आवश्यकता क्यों?' विषय पर अपने विचार साझा किए और स्वयंसेवकों को समाज सेवा के प्रति जागरूक किया। तत्पश्चात तत्पश्चात शिविर में डॉ. सत्यनारायण ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए 'चरित्र निर्माण' के महत्व पर विशेष व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के विकास के लिए युवाओं का चारित्रिक रूप से सशक्त होना अनिवार्य है। इसी क्रम में, डॉ. प्रकाश ने प्रसिद्ध वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके संघर्ष और उपलब्धियों से छात्रों को प्रेरित किया।
'शिविर के व्यावहारिक सत्र में एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा महाविद्यालय परिसर की गहन सफाई की गई एवं वाटिका में श्रमदान कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। प्राचार्य डॉ. शिप्रा वर्मा ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविरों से छात्रों में अनुशासन और सेवा भाव का विकास होता है।

More News

कर्मों के फल दाता और न्याय के देवता भगवान शनि देव जयंती पर ब्रह्मदेव जागरण मंच का दिव्य शरबत वितरण ब्रह्मदेव जागरण मंच निःस्वार्थ सेवा का संगठन : शिव प्रसाद त्रिपाठी
करीरी में पांच कुण्डीय शनि महायज्ञ, 121 महिलाओं की कलश यात्रा निकली शनि जन्मोत्सव एवं शिखर स्थापना महोत्सव में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
राजकीय महाविद्यालयों में आयुक्तालय ,काॅलेज शिक्षा ,राजस्थान ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु स्नातक प्रथम सेमेस्टर के लिए संशोधित ऑनलाईन प्रवेश काय॔क्रम जारी
अमेरिका में गूंजा जयपुर की बेटी का नाम, 14 वर्षीय इनाया खान बनीं घाना टीम की ग्लोबल लीडर
शिक्षा के लिए आगे आए शिक्षक, डॉ. भीमराव अंबेडकर लाइब्रेरी निर्माण हेतु ₹21,500 का सहयोग
नगरपालिका नीमकाथाना क्षेत्र में स्थित समस्त सार्वजनिक व सामुदायिक शौचालयों एवं यूरिनल्स का विशेष निरीक्षण किया गया।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube