ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

*श्री अमित सुदर्शन ने उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी का कार्यभार ग्रहण किया*

By Goapl Gupta · 30 Jan 2026 · 12 views
*श्री अमित सुदर्शन ने उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी का कार्यभार ग्रहण किया*

श्री अमित सुदर्शन ने उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी का कार्यभार ग्रहण किया। इन्होंने निवर्तमान मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री शशि किरण से पदभार ग्रहण किया।

श्री अमित सुदर्शन, भारतीय रेलवे यातायात सेवा के 2015 बैच के अधिकारी है। इससे पूर्व श्री अमित सुदर्शन उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय में ही उप मुख्य वाणिज्य प्रबन्धक (यात्री सेवाएं एवं यात्री विपणन) के पद पर कार्यरत थे।

श्री अमित सुदर्शन ने आईआईटी रूडकी से मेकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक शिक्षा प्राप्त की है तथा आईआईएम, कोलकाता से पीजीडीबीए किया है।

श्री अमित सुदर्शन को रेलवे के वाणिज्य तथा परिचालन के क्षेत्र में विशिष्ट अनुभव प्राप्त है। इन्होंने सहायक वाणिज्य प्रबन्धक-झांसी, मण्डल परिचालन प्रबन्धक-आगरा, मण्डल परिवहन प्रबन्धक एवं उप मुख्य परिवहन प्रबन्धक-टूंडला के पदों पर कार्य किया है।

श्री अमित सुदर्शन ने उप मुख्य परिवहन प्रबन्धक-टूंडला के पद पर रहते हुए महाकुंभ के आयोजन के अवसर पर स्पेशल ट्रेनों के संचालन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। साथ ही आगरा एवं टूंडला में अपने पद पर रहते हुए इन्होने डीएफसीसी पर ट्रेनों के परिचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

More News

आद्य संवाददाता देवर्षि नारद जयंती पत्रकार सम्मान 2026 3 मई को उदयपुर में
भारतीय संविधान के सिंधी देवनागरी लिपि में उपराष्ट्रपति द्वारा विमोचन में उदयपुर के राजानी और अन्य समाजजन भी बने साक्षी देश बर से सिंधी समाज के कई समाजबंधु पहुंचे, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी व सांसद शंकर लालवानी के प्रयासों से सिंधी समाज को मिला गौरव
गोविन्द ठाकुर बने लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव*
*सामूहिक विवाह समारोह के लिए 8वाँ युवक युवती परिचय सम्मेलन आयोजित*
लक्ष्मणगढ़ के लाल डॉ. सौरभ जोशी पुत्र डॉक्टर पशुपति जोशी लक्ष्मणगढ़ को दिल्ली में मिला हेल्थ आइकन अवार्ड, नगर में हुआ भव्य सम्मान समारोह
अतीत के झरोखे में बसंत कुमार लाटा सीओ स्काउट सीकर 1992-93 राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति डॉ शंकर दयाल जी शर्मा से राष्ट्रपति रोवर अवार्ड प्राप्त करते हुए
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube