ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

मादड़ी क्षेत्र में विराट हिंदू सम्मेलन सम्पन्न सनातन चेतना के जागरण का लिया गया संकल्प हिंदू समाज की एकता से ही राष्ट्र सशक्त बनेगा : विष्णु शंकर नागदा

By Goapl Gupta · 30 Jan 2026 · 17 views
मादड़ी क्षेत्र में विराट हिंदू सम्मेलन सम्पन्न
सनातन चेतना के जागरण का लिया गया संकल्प
हिंदू समाज की एकता से ही राष्ट्र सशक्त बनेगा : विष्णु शंकर नागदा
विराट हिंदू सम्मेलन में गूंजा सनातन संस्कृति की रक्षा का उद्घोष
भारत माता की आरती के साथ सम्पन्न हुआ विराट हिंदू सम्मेलन

उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज। पुरोहितों की मादड़ी क्षेत्र में को विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य एवं प्रेरणादायी आयोजन किया गया। सम्मेलन का उद्देश्य सनातन संस्कृति के संरक्षण, सामाजिक समरसता और राष्ट्र चेतना को सशक्त करना रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु, संतजन एवं हिंदू समाज के गणमान्य नागरिक इस आयोजन में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उदयपुर महानगर के कार्यवाह विष्णु शंकर नागदा ने अत्यंत ओजस्वी शब्दों में हिंदू समाज को संबोधित करते हुए कहा कि “हिंदू समाज जब जागरूक होता है, तब वह किसी भी चुनौती का सामना करने में सक्षम बनता है। आज आवश्यकता है कि हम अपने मूल्यों, संस्कारों और परंपराओं को आत्मसात कर संगठित हों।” उन्होंने युवाओं से सामाजिक दायित्व निभाने और राष्ट्रहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि परम पूज्य ब्रह्मचारी श्री श्री गुलाब दास जी महाराज माकड़ा देव धाम (झाड़ोल) ने अपने आशीर्वचनों में कहा कि “सनातन धर्म का मूल तत्व सेवा, संयम और संस्कार है। जब समाज इन मूल्यों पर चलता है, तब राष्ट्र स्वतः सशक्त होता है।”

सम्मेलन के विशिष्ठ अतिथि एवं कार्यक्रम संयोजक दयाल सिंह रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि “सनातन संस्कृति केवल आस्था नहीं, बल्कि जीवन पद्धति है। इसे जन-जन तक पहुँचाना आज का दायित्व है।”

सम्मेलन में उपस्थित अन्य अतिथियों ने भी प्रेरक उद्बोधन पूर्वक विचार रखे।
कार्यक्रम का सफल प्रेरक संचालन वरिष्ठ समाजसेवी व एकलिंग नाथ सेवा समिति के सचिव पंकज पालीवाल ने किया और साथ ही आयोजन की आवश्यकता और सामाजिक सहभागिता पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर शिव हनुमान मंदिर के पुजारी श्री सुरेश जी वैष्णव का समाज की ओर से सम्मान किया गया।

साथ ही आयोजन में सहयोग प्रदान करने वाली लिपिडेटा, रिलायंस, एकलिंगनाथ सेवा समिति एवं मेवाड़ केसरी वाटिका प्रशासन का आयोजकों द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम का समापन सामूहिक भारत माता की आरती के साथ किया गया, जिसमें समस्त उपस्थित जनों ने राष्ट्रभक्ति एवं सांस्कृतिक चेतना के भाव के साथ सहभागिता निभाई।

विराट हिंदू सम्मेलन ने क्षेत्र में सांस्कृतिक जागरण का संदेश दिया तथा सनातन संस्कृति की रक्षा एवं विस्तार के संकल्प को और अधिक सुदृढ़ किया।

इस अवसर पर क्षेत्र के.दयाल सिंह ,महेश स्वामी,राजेश पालीवाल,राम सिंह ,रमेश शर्मा,मान सिंह ,चत्तर सिंह,छगन सोनावा,अनिल प्रजापत,शेर सिंह आदि का सहयोग रहा ।

More News

कर्मों के फल दाता और न्याय के देवता भगवान शनि देव जयंती पर ब्रह्मदेव जागरण मंच का दिव्य शरबत वितरण ब्रह्मदेव जागरण मंच निःस्वार्थ सेवा का संगठन : शिव प्रसाद त्रिपाठी
करीरी में पांच कुण्डीय शनि महायज्ञ, 121 महिलाओं की कलश यात्रा निकली शनि जन्मोत्सव एवं शिखर स्थापना महोत्सव में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
राजकीय महाविद्यालयों में आयुक्तालय ,काॅलेज शिक्षा ,राजस्थान ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु स्नातक प्रथम सेमेस्टर के लिए संशोधित ऑनलाईन प्रवेश काय॔क्रम जारी
अमेरिका में गूंजा जयपुर की बेटी का नाम, 14 वर्षीय इनाया खान बनीं घाना टीम की ग्लोबल लीडर
शिक्षा के लिए आगे आए शिक्षक, डॉ. भीमराव अंबेडकर लाइब्रेरी निर्माण हेतु ₹21,500 का सहयोग
नगरपालिका नीमकाथाना क्षेत्र में स्थित समस्त सार्वजनिक व सामुदायिक शौचालयों एवं यूरिनल्स का विशेष निरीक्षण किया गया।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube