ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

मेवाड़ चित्रकला निर्माण में प्रयुक्त पारंपरिक सामग्री एवं तकनीक पर कार्यशाला

By Goapl Gupta · 31 Jan 2026 · 16 views
मेवाड़ चित्रकला निर्माण में प्रयुक्त पारंपरिक सामग्री एवं तकनीक पर कार्यशाला

उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल।
महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फाउण्डेशन, उदयपुर के अध्यक्ष एवं प्रबंध न्यासी के दिशा-निर्देशानुसार सिटी पैलेस संग्रहालय में पैसिफिक विश्वविद्यालय, उदयपुर के ललित कला संकाय के विद्यार्थियों एवं संकाय सदस्यों के लिए एक विशेष शैक्षणिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को मेवाड़ चित्रकला के निर्माण में प्रयुक्त पारंपरिक सामग्रियों एवं तकनीकों से अवगत कराना रहा।
कार्यक्रम के अंतर्गत फाउण्डेशन के संरक्षण विशेषज्ञों के साथ एक संवादात्मक सत्र आयोजित किया गया, जिसमें पारंपरिक रूप से उपयोग किए जाने वाले विभिन्न प्रकार के रंगद्रव्यों (पिगमेंट्स) एवं उनकी अनुप्रयोग शैलियों की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके पश्चात विभिन्न प्रकाश स्पेक्ट्रम में मेवाड़ चित्रों को देखने का सजीव प्रदर्शन किया गया, जिससे विद्यार्थियों को चित्रों के संरक्षण और अध्ययन के वैज्ञानिक पहलुओं को समझने का अवसर मिला।
इसके बाद प्रतिभागियों को संग्रहालय टीम द्वारा हाल ही में आयोजित प्रदर्शनी ‘प्रेमार्पण: सांसारिक सीमाओं से परे शाश्वत बंधन की चित्रकला’ का क्यूरेटोरियल वॉकथू्र कराया गया, जिसमें प्रदर्शित कृतियों की विषयवस्तु और कलात्मक विशेषताओं पर प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम का समापन एक प्रायोगिक सत्र के साथ हुआ, जिसमें प्रतिभागियों ने कार्यक्रम के दौरान अर्जित ज्ञान को अपनी रचनात्मकता के साथ संयोजित करते हुए स्वयं की कलाकृतियाँ तैयार कीं। कार्यक्रम समन्वयक श्रीमती अनुजा मुखर्जी एवं सुश्री भाषा शाह रही।
प्रतिभागियों ने कला और विज्ञान के बीच के इस अनूठे संबंध को अत्यंत रोचक बताया तथा इस प्रकार के ज्ञानवर्धक आयोजनों के लिए सिटी पैलेस म्यूज़ियम के प्रयासों की सराहना की।
फाग उत्सव

More News

फाग महोत्सव कल 20 फरवरी 2026 को
पशुपालन विभाग के शासन सचिव की अध्यक्षता में विभाग की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित —विभाग में भ्रष्टाचार कतई बरदाश्त नहीं किया जाएगा लेकिन मुख्य मंत्री राहत में अन्याय -
होटल एसोसिएशन उदयपुर ने नारायण सेवा संस्थान के निःशुल्क सेवा प्रकल्पों का किया अवलोकन
उदयपुर में जीवन विद्या शिविर, स्वयं को समझने का मिलेगा अवसर 21 फरवरी को श्रमजीवी महाविद्यालय, टाउन हॉल में परिचय वार्ता
लोहार बनी ह्यूमन राइट प्रोटेक्शन सामाजिक न्याय सेल की महिला जिला अध्यक्ष*
भारत में एक देश एक कानून व्यवस्था लागू करके सामान्य वर्ग की जाति वालों के साथ हो रहे भेदभाव को समाप्त करने बारे अपील* -
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube