ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

सुनीता मीणा लगातार दूसरे वर्ष भारतीय लेक्रोज टीम की कप्तान घोषित-

By Goapl Gupta · 01 Feb 2026 · 13 views
सुनीता मीणा लगातार दूसरे वर्ष भारतीय लेक्रोज टीम की कप्तान घोषित-

उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। रियाद सऊदी, अरब में 1 से 6 फरवरी 2026 तक आयोजित होने वाली एशियाई लैक्रोज गेम्स में उदयपुर की बेटी सुनीता मीणा को लेक्रोज फेडरेशन ऑफ इंडिया ने भारतीय टीम का कप्तान नियुक्त किया है। इसकी जानकारी सीईओ तौफीक लारी ने दी।
सुनीता को कप्तान बनाए जाने पर उदयपुर जनजाति क्षेत्र में हर्ष की लहर है । सुनीता को कप्तान बनने पर उदयपुर लोकसभा सांसद डॉ मन्नालाल रावत, उदयपुर ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, राजस्थान लेक्रोज संघ के अध्यक्ष अशोक परनामी, उदयपुर संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी, आयुक्त क्षेत्रीय जनजाति विकास विभाग कन्हैयालाल स्वामी, उदयपुर कलेक्टर नमित मेहता, आयुक्त उदयपुर विकास प्राधिकरण राहुल जैन, जिला खेल अधिकारी डॉक्टर महेश पालीवाल सहित लैक्रोज के खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी। साथ ही प्रतियोगिता में सफलता की शुभकामनाएं दीं। सुनीता मीणा की कप्तानी में ही पिछले वर्ष भारतीय टीम ने समरकंद उज़्बेकिस्तान में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता था।

More News

आद्य संवाददाता देवर्षि नारद जयंती पत्रकार सम्मान 2026 3 मई को उदयपुर में
भारतीय संविधान के सिंधी देवनागरी लिपि में उपराष्ट्रपति द्वारा विमोचन में उदयपुर के राजानी और अन्य समाजजन भी बने साक्षी देश बर से सिंधी समाज के कई समाजबंधु पहुंचे, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी व सांसद शंकर लालवानी के प्रयासों से सिंधी समाज को मिला गौरव
गोविन्द ठाकुर बने लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव*
*सामूहिक विवाह समारोह के लिए 8वाँ युवक युवती परिचय सम्मेलन आयोजित*
लक्ष्मणगढ़ के लाल डॉ. सौरभ जोशी पुत्र डॉक्टर पशुपति जोशी लक्ष्मणगढ़ को दिल्ली में मिला हेल्थ आइकन अवार्ड, नगर में हुआ भव्य सम्मान समारोह
अतीत के झरोखे में बसंत कुमार लाटा सीओ स्काउट सीकर 1992-93 राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति डॉ शंकर दयाल जी शर्मा से राष्ट्रपति रोवर अवार्ड प्राप्त करते हुए
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube