ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

ऐसेन्ट स्कूल ने धूमधाम से मनाया अपना वार्षिकोत्सव

By Goapl Gupta · 04 Feb 2026 · 33 views
ऐसेन्ट स्कूल ने धूमधाम से मनाया अपना वार्षिकोत्सव

उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवास विवेक अग्रवाल। हिरणमंगरी स्थित ऐसेन्ट इन्टरनेशनल सी. सै. स्कूल ने सोमवार को अपना वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया। कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को विदाई देने के इस अवसर पर विद्यार्थियों को ढोल नगाड़ों के साथ विद्यालय भवन से गणपति वाटिका ले जाया गया जहा कार्यक्रम निर्धारित था।

इस समारोह में कक्षा ग्यारहवी एवं बाहरवीं के 800 से अधिक विद्यार्थी उपस्तिथ थे। कई विद्यार्थियों ने इस समारोह में अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करते हुए डांस ओर गाने गाए।

एसेंट के डायरेक्टर मनोज बिसारती एवं अकादमिक निदेशक मुकेश बिसारती ने सभी विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने बताया कि उनका ये सफर अभी पूरा नहीं हुआ है और सभी को अपनी आने वाली बोर्ड, नीट और आईआईटी परीक्षा में एसेंट और अपने परिवार का नाम रोशन करना है।
मनोज सर के साथ ही एसेंट के वरिष्ठ अध्यापक मनोहर सिंह राव एवं डॉक्टर पवन महरिया एवं विद्यालय प्राचार्य विजय सिंह चौधरी ने भी बच्चों को सम्बोधित करते हुए बताया की एसेंट विद्यालय के परिणाम हमेशा से ही सर्वश्रेष्ठ रहते हैं और आपको भी इसी परंपरा को आगे कायम रखना है। इसी क्रम में पिछले वर्ष की 12वीं कक्षा की उदयपुर डिस्ट्रीक्ट टॉपर अदिती जैन 98.80 प्रतिशत एवं 10वीं की शुभाषी पिछोलिया 98.83 प्रतिशत को कार्यक्रम में बुलाकर उन्हें सम्मानित किया गया।

समारोह को आगे बढ़ाते हुए सभी विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया एवं समारोह के दौरान मिस्टर और मिस एसेंट की प्रतियोगिता को आयोजित किया गया जिसमें अभिनव निनामा ओर कृति देवासी को मिस्टर और मिस एसेंट के खिताब से सम्मानित किया गया।

एसेंट के सभी अध्यापकों ने स्टेज पर आकर सभी विद्यार्थियों के लिए और एक सामूहिक गाना गाया ओर इसके माध्यम से सभी बच्चों को उज्ज्वल भविष्य के शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम का संचालन आर.जे. मूमल एवं तरूण मंशानी ने किया।

More News

श्री कान्य कुब्ज ब्राह्मण . विकास. समिति जयपुर की त्रिवार्षिक चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न*
समय पर ठोस निर्णय लेने की क्षमता ही जीवन के दुखों को दूर करती है : मुनि श्री आदित्य सागर
विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय, बदनौर हवेली में उत्साहपूर्वक मनाया गया स्पोर्ट्स डे
नृत्यनृत्य प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच - 83 हजार रुपये की पुरस्कार राशि और डांस छात्रवृत्ति, 15 अगस्त तक होंगे पंजीयन - पदाधिकारियों ने किया कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन -
शिवानी त्रिवेदी प्रदेश अध्यक्ष, निर्मला कंवर बनी जिलाध्यक्ष
संग्रहालय समाज, संस्कृति और समुदायों को जोड़ने वाले सशक्त माध्यम -डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube