ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

कोटक फ्लेक्सी कैप फंड ने अपनी लॉन्ग टर्म वेल्थ क्रिएशन जर्नी के पूरे किए 15 साल

By Goapl Gupta · 06 Feb 2026 · 4 views
कोटक फ्लेक्सी कैप फंड ने अपनी लॉन्ग टर्म वेल्थ क्रिएशन जर्नी के पूरे किए 15 साल

कोटक फ्लेक्सी कैप फंड ने शुरू होने से अब तक 16.59 प्रतिशत की सालाना औसत ग्रोथ दिखाई

उदयपुर । कोटक महिंद्रा एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड (“KMAMC” / “कोटक म्यूचुअल फंड”) ने कोटक फ्लेक्सी कैप फंड के 15 साल पूरे होने की घोषणा की। इस योजना ने शुरू होने से अब तक 16.59% की सालाना औसत रिटर्न (CAGR) दिया है और अलग-अलग मार्केट साइकिल में लंबी अवधि में मजबूत प्रदर्शन किया है। कोटक महिंद्रा एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर, नीलेश शाह ने कहा कि कोटक फ्लेक्सी कैप फंड के 15 साल पूरे होना हमारे लिए और उन निवेशकों के लिए गर्व की बात है, जो लगातार इस फंड से जुड़े रहे हैं। फ्लेक्सी कैप फंड की कैटेगरी आज भी बहुत अहम है, क्योंकि यह निवेशकों को भारत की ग्रोथ की यात्रा में अलग-अलग सेगमेंट्स में निवेश का मौका देती है, जबकि मार्केट कैपिटलाइजेशन से जुड़े फैसले एक अनुभवी निवेश टीम पर छोड़ दिए जाते हैं। 31 दिसंबर 2025 तक, कोटक फ्लेक्सी कैप फंड डायरेक्ट प्लान – ग्रोथ ऑप्शन ने पिछले 10 साल में 15.70 फीसदी और पिछले 5 साल में 16.87 फीसदी की सालाना औसत रिटर्न (CAGR) दिया है। इस फंड का मैनेजमेंट हर्ष उपाध्याय कर रहे हैं, जो कोटक महिंद्रा एएमसी के सीआईओ हैं। उनकी निवेश को लेकर सोच सटेबल इनकम, मजबूत कॉर्पोरेट गवर्नेंस और पूंजी के सही उपयोग पर आधारित है। हर्षा उपाध्याय ने कहा कि कोटक फ्लेक्सी कैप फंड ने पिछले 15 साल में अलग-अलग मार्केट फेज को सफलतापूर्वक पार किया है, क्योंकि यह हमेशा मजबूत और लंबे समय तक कमाई करने वाली कंपनियों में निवेश पर केंद्रित रहा है, जिनमें पूंजी का सही इस्तेमाल होता है। हमारा फोकस हमेशा गहराई से की गई रिसर्च पर आधारित सही शेयर चुनने पर रहा है, न कि थोड़े समय के ट्रेंड्स के पीछे भागने पर। इसी सोच की वजह से यह फंड भारत की ग्रोथ स्टोरी में अच्छी भागीदारी कर पाया है और निवेशकों को लंबे समय में लगातार अच्छे नतीजे देने की कोशिश करता रहा है। फ्लेक्सी कैप फंड लार्ज कैप, मिड कैप और स्मॉल कैप कंपनियों में निवेश करके बदलते बाजार हालात के अनुसार खुद को ढालने की सुविधा देते हैं। दिसंबर 2025 तक, कोटक फ्लेक्सी कैप फंड का लगभग 73 फीसदी निवेश बड़ी कंपनियों में, 19 फीसदी मिडकैप कंपनियों में और 5 फीसदी स्मॉल कैप कंपनियों में है। इस फंड का पोर्टफोलियो सेक्टर के बड़े नजरिए और गहराई से किए गए शेयर चयन का मिक्स है। इसमें प्रमुख रूप से फाइनेंशियल सर्विसेज, ऑटोमोबाइल और ऑटो कंपोनेंट्स, कैपिटल गुड्स, केमिकल्स, कंस्ट्रक्शन मटेरियल और कंज्यूमर सर्विसेज सेक्टर शामिल हैं। फंड की रिसर्च-आधारित रणनीति सही वैल्यूएशन और कमाई की स्पष्टता के साथ लंबे समय के निवेश अवसर पहचानने में मदद करती है।

More News

भारत में एक देश एक कानून व्यवस्था लागू करके सामान्य वर्ग की जाति वालों के साथ हो रहे भेदभाव को समाप्त करने बारे अपील* -
नगर निगम की विना परमिशन के हो रहा हे निर्माण दुकान मकान का चोडा रास्ता पर
नगर निगम की विना परमिशन के हो रहा हे अवैध निर्माण
नाहरगढ़ रोड पर नगर निगम की विना परमिशन के निर्माण
प्लास्टिक मुक्त उदयपुर में निगम की एक ओर बड़ी कार्यवाही। 15 क्विंटल 80 किलोग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरीबैग जब्त। पहली बार आमजन की शिकायत पर हुई कार्रवाई। लगातार होगी आकस्मिक कार्यवाही।
सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत राज्य सरकार का बड़ा फैसला—मासिक पेंशन राशि को 1250 से बढ़ाकर 1300 रुपए किया—बढ़ी हुई राशि 1 जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जाएगी--
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube