सीकर जिले के प्रभारी सचिव सुबीर कुमार ने खाटू धाम में किए बाबा श्याम के दर्शन*
By Goapl Gupta ·
07 Feb 2026 ·
13 views
*सीकर जिले के प्रभारी सचिव सुबीर कुमार ने खाटू धाम में किए बाबा श्याम के दर्शन*
सीकर जिले के प्रभारी सचिव सुबीर कुमार शनिवार को विश्व प्रसिद्ध धार्मिक नगरी खाटू श्याम पहुंचे ।
उन्होंने बाबा श्याम के दरबार में विधिवत पूजा अर्चना कर शीश नवाया तथा प्रदेश में सुख समृद्धि और खुशहाली के लिए मंगल कामना की।
बाबा श्याम के दर्शन के पश्चात श्री श्याम मंदिर कमेटी के कोषाध्यक्ष रवि सिंह चौहान ने प्रभारी सचिव सुबीर कुमार का श्याम दुपट्टा ओढांकर और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया।
इस अवसर पर उपखंड अधिकारी ,मोनिका सामोर और पलसाना नायब तहसीलदार ,रामनिवास बौचल्या एवं राजस्व अधिकारी रोहिताश सेपट ने प्रभारी सचिव की अगवानी की।
रिपोर्टर *वॉइस ऑफ़ मीडिया* राजस्थान
शिंभू सिंह शेखावत