ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

उत्तर पश्चिम रेलवे ने सकल राजस्व में प्राप्त की अद्भुतपूर्व उपलब्धि*

By Goapl Gupta · 11 Feb 2026 · 5 views
*उत्तर पश्चिम रेलवे ने सकल राजस्व में प्राप्त की अद्भुतपूर्व उपलब्धि*

उत्तर पश्चिम रेलवे राजस्व सृजन, यात्री सेवा और विविध आय में निरंतर नए मापदंड स्थापित कर रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे ने वर्ष 2025- 26 में जनवरी 2026 तक 6968 करोड रुपए का अब तक का उच्चतम सकल राजस्व प्राप्त किया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार उत्तर पश्चिम रेलवे ने इस वित्त वर्ष 2025-26 में जनवरी 2026 तक प्राप्त सकल राजस्व, 6968 करोड रुपए, इस अवधि में पिछले सर्वश्रेष्ठ प्राप्त राजस्व (वित्त वर्ष 2024-25) से 5.62% अधिक है।

इस अवधि में यात्रियों की संख्या 15.46 करोड़ भी अब तक की सबसे अधिक रही तथा इनसे प्राप्त यात्री राजस्व 3076 करोड़ अब तक का सबसे अधिक यात्री राजस्व है। यह पिछले सर्वश्रेष्ठ वर्ष 2024-2025 में जनवरी 2025 तक प्राप्त राजस्व, 2822 करोड रुपए, से 8.98% अधिक है।

यात्रियों की सुविधा हेतु निरंतर योजना बनाकर समय-समय पर स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इन योजनाओं में विभिन्न त्योहारों और पर्वों के अवसरों पर पूर्व के वर्षों में विभिन्न दिशाओं में यात्री भार की समीक्षा की जाती है। वर्ष 2025-26 में जनवरी 2026 तक 663 ट्रेनों का संचालन किया गया जिनके 6676 ट्रिप चलाए गए। इसके साथ ही विभिन्न शहरों के लिए चल रही नियमित ट्रेनों में यात्री भार और प्रतीक्षा सूची की भी निरंतर समीक्षा की जाती है जिसासे उन शहरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा सके। इसी क्रम में जयपुर और मुंबई के मध्य एक नॉनस्टॉप साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है जिससे यात्रियों को अत्यधिक सुविधा हो रही है ।

उत्तर पश्चिम रेलवे उत्कृष्टता और ग्राहक संतुष्टि के प्रति प्रतिबद्ध है । यह प्रदर्शन आधुनिकरण, दक्षता और ग्राहक-केंद्रित विकास के प्रति उत्तर पश्चिम रेलवे की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

More News

भारत में एक देश एक कानून व्यवस्था लागू करके सामान्य वर्ग की जाति वालों के साथ हो रहे भेदभाव को समाप्त करने बारे अपील* -
नगर निगम की विना परमिशन के हो रहा हे निर्माण दुकान मकान का चोडा रास्ता पर
नगर निगम की विना परमिशन के हो रहा हे अवैध निर्माण
नाहरगढ़ रोड पर नगर निगम की विना परमिशन के निर्माण
प्लास्टिक मुक्त उदयपुर में निगम की एक ओर बड़ी कार्यवाही। 15 क्विंटल 80 किलोग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरीबैग जब्त। पहली बार आमजन की शिकायत पर हुई कार्रवाई। लगातार होगी आकस्मिक कार्यवाही।
सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत राज्य सरकार का बड़ा फैसला—मासिक पेंशन राशि को 1250 से बढ़ाकर 1300 रुपए किया—बढ़ी हुई राशि 1 जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जाएगी--
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube