ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

जोधपुर डिस्कॉम श्रमिक संघ(भामसं) की बैठक व कार्यकर्ता सम्पर्क कार्यक्रम आज* (भामसं के जिला कार्यालय नयाशहर में आयोजित होगी बैठक)

By Goapl Gupta · 12 Feb 2026 · 12 views
*जोधपुर डिस्कॉम श्रमिक संघ(भामसं) की बैठक व कार्यकर्ता सम्पर्क कार्यक्रम आज*
(भामसं के जिला कार्यालय नयाशहर में आयोजित होगी बैठक)

बीकानेर/ जोधपुर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ, वृत बीकानेर की जिला कार्यसमिति बैठक व कार्यकर्ता संपर्क कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को भामसं के जिला कार्यालय नयाशहर में आयोजित होगा।
राजस्थान विद्युत श्रमिक महासंघ के प्रदेश मंत्री दिलीप व्यास ने बताया कि बैठक भामसं के प्रदेश वित्त सचिव व प्रदेश विद्युत प्रभारी मुकेश सोलंकी व संघ के प्रदेश महामंत्री सतीश राठौड़ के मुख्य आतिथ्य में होगी।
भामसं के प्रदेश उपाध्यक्ष गौरीशंकर व्यास का पाथेय भी बैठक में रहेगा।
बैठक की अध्यक्षता संघ के वृत अध्यक्ष नवीन स्वामी करेंगे।
बैठक में संगठन के सदस्यता अभियान, संगठनात्मक गतिविधियों व कार्यकर्ताओं की विभिन्न समस्याओं के संदर्भ में चर्चा की जाएगी।

बैठक में महासंघ के प्रदेश संगठन मंत्री चुन्नीलाल राजस्थानी, कार्यसमिति सदस्य प्रेमसुख बिश्नोई, डिस्कॉम कार्यसमिति सदस्य मूलचन्द गेधर, भँवरसिह बीदावत, भीमसेन भाटी सहित जिले के सभी उपखण्डों से अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube